Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का इंटरव्यू:बोले- भाजपा से जुड़ने के कारण परिवार को काफिर तक कहा, यूपी में ओवैसी मुसलमानों के डराने आए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के साजिद अनस उस्मानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर मुस्लिम समाज, को भाजपा के पक्ष में लाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दैनिक भास्कर ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अनस उस्मानी का पहला इंटरव्यू किया। उनसे जाना कि अल्पसंख्यक मोर्चा में मंत्री की जिम्मेदारी निभाने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के वोट प्रतिशत में आए बदलावों को ध्यान में रखते हुए 2027 में पार्टी का समर्थन कैसे बढ़ाएंगे। दैनिक भास्कर ने अनस उस्मानी से जो सवाल-जवाब किए, पढ़िए इस रिपोर्ट में… प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में उस्मानी ने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करती है। उन्होंने विपक्षी दलों पर मुस्लिम समाज को डराने और बरगलाने का आरोप लगाया। असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति, संघ को लेकर बनी धारणा और अपने परिवार के राजनीतिक सफर पर भी बात की। सवाल- अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, यूपी की 19 फीसदी आबादी को बीजेपी की तरफ कैसे लायेंगे? जवाब- संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया है और विश्वास किया है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं सभी के कल्याण के लिए हैं। इनमें धर्म और जाति के आधार पर तुष्टिकरण नहीं होता। हमारे समाज के लोग भी इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। हम इसी संदेश को लेकर मुस्लिम समाज के बीच जाएंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। सवाल: मुसलमान अल्पसंख्यकों में सबसे बड़ी आबादी है, ऐसे में 2027 के चुनाव में उनका वोट बीजेपी की तरफ कैसे लायेंगे? जवाब: हमारा लगातार प्रयास रहता है कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों को साथ लेकर चला जाए। हमारी सरकार किसी एक समाज या समुदाय के लिए काम नहीं करती, बल्कि सर्वसमाज के कल्याण और अंत्योदय के लिए काम करती है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। इसमें सभी समुदाय शामिल हैं। हम सभी को साथ लेकर चलेंगे और उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। सवाल: 2017 के बाद 2022 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए किए वोटिंग प्रतिशत में मुसलमानों का प्रतिशत कम हुआ, इसके लिए क्या करेंगे? जवाब: विपक्षी दल हमेशा से मुस्लिम समाज को डराने और बरगलाने की कोशिश करते रहे हैं। कई बार वे इसमें सफल होते हैं और कई बार नहीं। हमारा प्रयास रहेगा कि हम उनके इस एजेंडे को समाज के सामने उजागर करें। विपक्षी दलों का उद्देश्य सत्ता हासिल करना है। सत्ता में आने के बाद वे मुस्लिम समाज के कल्याण को भूल जाते हैं। हमें यही बात अपने समाज तक पहुंचानी है कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती। सरकार सभी समाजों के लिए काम कर रही है। विकास योजनाओं का लाभ मुस्लिमों को भी मिल रहा है। मुस्लिम समाज के लोग खुद बताते हैं कि उन्हें आयुष्मान कार्ड मिला है, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और अन्य सरकारी योजनाओं में भी उनकी भागीदारी है। वे यह भी स्वीकार करते हैं कि धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। मेरी नजर में कुछ विपक्षी दल धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस सहित कई दल मुस्लिमों को यह डर दिखाने की कोशिश करते हैं कि भाजपा की सरकार आने पर उनके साथ बुरा होगा। लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार को 12 साल और उत्तर प्रदेश में 10 साल हो चुके हैं। इन वर्षों में मुस्लिम समाज की स्थिति में भी सुधार हुआ है और वह आगे बढ़ा है। कांग्रेस के शासनकाल में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में मुस्लिम समाज की बदहाली सामने आई थी। अब हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ मुस्लिमों को भी मिल रहा है। अगर सरकार इसी तरह सभी समाजों के लिए काम करती रही, तो मुस्लिम समाज का भी विकास होगा। सवाल: यूपी में ओवैसी 2027 से पहले सक्रिय हो गए है, ऐसे में विपक्षी दलों को गठबंधन करने के लिए ऑफर कर रहें हैं, जनसभा में मंच जो भाजपा को हराएगा हम उसके साथ हैं। जवाब: ओवैसी अवसरवादी राजनीति करते हैं। मेरा मानना है कि उनका उद्देश्य मुस्लिमों को बरगलाकर सत्ता हासिल करना और अपने विधायक बनाना है। उन्हें मुस्लिम समाज के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मैं मुस्लिम समाज से कहना चाहता हूं कि इस बार भावनाओं में बहने के बजाय सोच-समझकर फैसला करें। सरकार के साथ रहें और सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बिल्कुल, मेरा मानना है कि इस तरह की राजनीति के जरिए डराने, उकसाने और बहकाने की कोशिश की जाती है। मस्जिद या मजार तोड़े जाने जैसी घटनाओं का हवाला देकर मुस्लिम समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया जाता है कि भाजपा सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। लेकिन कानून सभी के लिए बराबर है। अगर कोई निर्माण अवैध है और अदालत का आदेश आता है, तो सरकार को कानून के अनुसार कार्रवाई करनी होती है। इसमें धर्म नहीं देखा जाता, बल्कि अदालत के आदेश का पालन किया जाता है। हम समाज के बीच जाकर इन बातों की वास्तविकता बताएंगे और भ्रम दूर करने का प्रयास करेंगे। हम पूरे उत्तर प्रदेश में प्रवास करेंगे और मुस्लिम समाज के बीच जाएंगे। उन्हें तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर सरकार के काम बताएंगे। हमारे पास सरकारी आंकड़े मौजूद हैं। हम हवा-हवाई बातें नहीं करेंगे, बल्कि सरकारी योजनाओं और उनके लाभार्थियों से जुड़े आंकड़े सामने रखेंगे। लोगों को समझाएंगे कि योजनाओं का लाभ किस तरह सभी समाजों तक पहुंच रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि मुस्लिम समाज भाजपा की ओर लौटे और पार्टी से जुड़े। सवाल: आपके पिता मरहूम तनवीर हैदर उस्मानी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष और MLC भी रहे। मुस्लिम होने के नाते भाजपा से जुड़ने पर क्या आपको और आपके परिवार को विरोध का सामना करना पड़ा? जवाब: हमने यह सब बहुत झेला है। उस दौर में मेरे पिता को भी काफी संघर्ष करना पड़ा। समाज के कुछ लोगों ने हमारा तिरस्कार किया और संबंध तक खत्म कर लिए। यहां तक कि भाजपा से जुड़े होने के कारण हमारे परिवार को काफिर तक कहा गया। लेकिन इन परिस्थितियों के बावजूद मेरे पिता भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहे। उनका मानना था कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है और अंत्योदय के लिए काम करती है। मैं भी इसी विचारधारा से प्रभावित हूं। विद्यार्थी परिषद, भाजपा के युवा मोर्चे और विभिन्न संगठनों में काम करने से मेरी विचारधारा और मजबूत हुई। आज पार्टी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर सम्मान और विश्वास दिया है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस जिम्मेदारी पर खरा उतरूं और अपने समाज, देश तथा पार्टी का मान बढ़ाऊं। सवाल: आप संघ से भी जुड़े रहे हैं। मुस्लिम समाज के एक वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर जो धारणा है, उसे कैसे देखते हैं? जवाब: संघ को लेकर बहुत सी भ्रांतियां फैलाई गई हैं। संघ किसी धर्म विशेष की बात नहीं करता, बल्कि एकात्म मानववाद, वसुधैव कुटुंबकम और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ की भावना की बात करता है। उसका उद्देश्य है कि पूरा समाज सुखी और संपन्न रहे तथा लोगों के बीच भाईचारा बनाने की बात करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोशंगपुर में रामलीला का शुभारंभ:शिव बारात के साथ शुरू हुई 163 साल पुरानी रामलीला
    Next Article
    लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का होगा विस्तार:6.8 एकड़ में बनेगी वाटर बॉडी; बोटिंग और लाइट एंड साउंड शो होंगे आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment