Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पिता ने 500 रुपए मांगे तो मार डाला:2 दिन पहले बेटे ने खुद खरीदा था 15 हजार का मोबाइल, रोज होता था झगड़ा

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में नाबालिग बेटे ने अपने पिता को केवल इसलिए मार डाला कि उन्होंने ₹500 मांग लिए थे। खुद के लिए 2 दिन पहले ही 15 हजार रुपए का नया मोबाइल फोन खरीदा था। पिता ने तंज कसा कि अपने लिए तो मोबाइल खरीदने के लिए पैसे हैं, मेरे लिए 500 नहीं हैं। इसी पर बेटे ने गुस्से में आकर उनके सिर पर लाठी मार दी जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना खुजेहटा गांव की 9 मार्च की है। मृतक की पहचान रामकरण (45) के रूप में हुई। वह ग्राम पंचायत सदस्य भी थे। उनके दो बेटे हैं, दोनों अभी नाबालिग हैं। 17 वर्षीय बड़ा बेटे की लाठी से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि पिता रोज ही घर में झगड़ा करते थे। इसीलिए मां भी कुछ दिन पहले ननिहाल (अपने मायके) चली गईं। बेटे की लाठी से मृत पिता की तस्वीर- पढ़िए बेटे ने पुलिस को क्या बताया- रिश्तेदारी में जाने के लिए ₹500 मांगे आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया- दो दिन पहले करीब 15 हजार रुपए का मोबाइल फोन खरीदकर लाया था। अगले दिन उसके पिता रामकरण ने रिश्तेदारी में जाने के लिए उससे ₹500 मांगे। बेटे ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। पिता ने तंज कसते हुए कहा कि मोबाइल खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन पिता को देने के लिए नहीं। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में लाठी उठा ली। ताबड़तोड़ वार किए, एक लाठी सिर पर पड़ी गुस्से में बेकाबू बेटे ने पिता पर लाठी से कई बार वार कर दिए। एक लाठी सिर पर पड़ गई जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घर में उस समय दादा नौमीलाल और बुआ मौजूद थीं। दोनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। छोटा भाई विशाल बकरियां चराने गया था। वह इन रोज के इन झगड़ों से मतलब नहीं रखता था। रोजाना की तरह बकरियां चराने निकला। घर में रामकरण कहीं जाने के लिए तैयार हुए। उसके बाद बेटे से 500 रुपए मांग लिए। कहा कि रिश्तेदारी में जा रहे हैं, पैसे दे दो। एक बार घर का राशन तक बेच दिया था पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय रामकरण शराब और गांजे के आदी थे। नशे के लिए वह अक्सर घरवालों से पैसे मांगते और मना करने पर झगड़ा करते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने नशे के लिए घर का राशन तक बेच दिया था। बताया जा रहा है कि उनकी इन हरकतों से परिवार के लोग काफी परेशान थे। उनकी पत्नी सावित्री भी पहले झगड़े के बाद मायके चली गई थीं। पति की मौत की सूचना मिलते ही सावित्री मायके से गांव आ गईं। वह शव से लिपटकर बिलख पड़ीं। मृतक के पिता नौमीलाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के अनुसार, आरोपी नाबालिग है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनीति और टैक्स से परेशान अरबपति छोड़ रहे अपना देश:ब्रिटेन-अमेरिका से मोहभंग, इटली, पुर्तगाल और सिंगापुर नए ठिकाने बने; 2018 में 1.08 लाख, 2025 में 1.42 लाख अमीरों ने अपना देश छोड़ा
    Next Article
    यूपी में अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं होगी:ओला-उबर पर भी सरकार का कंट्रोल होगा, योगी कैबिनेट से 30 प्रस्ताव पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment