Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा जौनपुर में कांशीराम की 92वीं जयंती मनाएगी:जिलाध्यक्ष बोले- इसे 'बहुजन' और 'पीडीए दिवस' के रूप में मनाया जाएगा

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) जौनपुर में आगामी 15 मार्च को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती मनाएगी। यह आयोजन 'बहुजन समाज दिवस' अथवा 'पीडीए दिवस' के रूप में किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को जौनपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें जयंती समारोह की सफलता और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, वरिष्ठ नेता रूखसार अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, उमाशंकर पाल, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा डॉ. शबनम नाज़, लाल मोहम्मद राईनी, अनवारूल हक गुड्डू, कमलेश यादव, मालती निषाद, दीपक विश्वकर्मा, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, रमाशंकर यादव, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, अशोक यादव नायक, राम अभिलाष यादव, ज़िला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड आसिफ शाह और रवि यादव सहित कई पार्टीजनों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस दौरान ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, अमित गौतम, प्रदीप पाल एडवोकेट, अरविंद यादव, विवेक यादव, आजाद यादव, संदीप बिंद समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में आदिवासी महिला की जमीन कब्जा करने का आरोप:सोनभद्र कोर्ट ने चोपन इंस्पेक्टर को पिता-पुत्र पर FIR करने के दिए आदेश
    Next Article
    टीबी को मात देकर चैंपियन बने अंकित:दूसरों के लिए उम्मीद की किरण, चौपाल-सोशल मीडिया से लोगों को जागरूक कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment