Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

    7 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ की बृहस्पतिवार को लखनऊ में शुरुआत की गई। इस अवसर पर गाजियाबाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने मोदी के मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का चेक दान किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ‘नमो डिजिटल मंदिर’ का शिलान्यास करने वाले डॉक्टर राजन सिंह बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष हैं।उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही किन्नर समुदाय को लाभ मिला है और बिहार में पहली बार इस समुदाय के लोग पुलिस उप निरीक्षक तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती हुए हैं इसलिए वह मोदी को भगवान के समान मानते हैं। सिंह ने बताया कि बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड में इसी साल जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी का एक मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित किया था और उसके लिए जमीन की उपलब्धता से संबंधित एक प्रस्ताव बिहार सरकार को दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब बिहार सरकार जमीन उपलब्ध करा देगी तब उस पर मोदी का मंदिर स्थापित किया जाएगा लेकिन फिलहाल मोदी के मंदिर को डिजिटल स्वरूप में पेश किया गया है और कोई भी व्यक्ति उस पर जाकर मोदी के दर्शन कर सकता है।सिंह ने बताया कि इस डिजिटल मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के कार्यकाल में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर आधारित चालीसा भी अपलोड की गई है जिसे कोई भी पढ़ सकता है। सिंह ने बताया कि प्रस्तावित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ को डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को जोड़ने और आस्था एवं सेवा के संगम के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। कार्यक्रम में नमह नामक भाजपा नेता ने मोदी के मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए दिये।उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित उद्यमी योजना से हुई आमदनी का पहला अंश प्रस्तावित मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप
    Next Article
    Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment