Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे

    7 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने विपक्ष द्वारा नेदुंबस्सेरी में हुए बहुचर्चित कार हादसे की जांच में खामियां होने के आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। कोच्चि के पास नेदुंबस्सेरी में 11 अक्टूबर की तड़के तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटर सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।आरोप है कि कार चला रहा 19 वर्षीय सुहैल शराब के नशे में था। मृतकों की उम्र करीब 21 वर्ष थी और उनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। खबरों के मुताबिक, मेडिकल जांच में सुहैल के खून में शराब की मात्रा काफी अधिक पाई गई।इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कुछ और आरोप भी जोड़े। अंगमाली के न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को गिरफ्तार किए गए चार लोगों सुहैल, निनव, अमीर और जोएल को जांच के लिए बृहस्पतिवार शाम तक पुलिस हिरासत में सौंपने का आदेश दिया था। तिरुवनंतपुरम में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने एक संवाददाता सम्मेलन में नेदुंबस्सेरी हादसे की जांच में खामियों के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज की और बाद में मामले में आरोपियों के नाम और अन्य विवरण जोड़े। पुलिस थाने जाने वाले लोग इन प्रक्रियाओं से परिचित होते हैं। प्राथमिकी दर्ज करते समय शुरुआत में सभी विवरण शामिल नहीं किए जाते हैं।’’ आरोपियों को बोर्स्टल स्कूल में रखने की आलोचना पर सतीशन ने कहा, ‘‘किसी आरोपी को बोर्स्टल स्कूल भेजने का आदेश सरकार नहीं, बल्कि अदालत देती है लेकिन इसका दोष भी सरकार पर मढ़ा जा रहा है।’’ इससे पहले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने राज्य सरकार पर मामले की जांच में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान
    Next Article
    SC Scholarship में देरी: PAC छह राज्यों के मुख्य सचिवों के खिलाफ लाएगी विशेषाधिकार प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment