Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तोड़ा प्रोटोकॉल:BBAU दीक्षांत समारोह में पहले कुलपति, फिर डिप्टी CM का लिया नाम

    8 hours ago

    1

    0

    BBAU में 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रोटोकॉल का जिक्र किया। उन्होंने कहा ब्रजेश जी, यह शिक्षण संस्थान है, इसलिए मैं प्रोटोकॉल तोड़ते हुए सबसे पहले कुलपति का नाम ले रहा हूं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा एक समय भारत में रॉकेट साइकिल और बैलगाड़ी से ले जाए जाते थे, लेकिन आज देश मंगल तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंतरिक्ष में प्राइवेट स्टेशन और ह्यूमन मिशन की दिशा में भी भारत आगे बढ़ रहा है। आगे उन्होंने कहा ‘मेक इन इंडिया’ के पीछे ‘बिलीव इन इंडिया’ की भावना है। भारत आज अंतरिक्ष, इनोवेशन और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब दुनिया भारत की बात ध्यान से सुनती है। भारत सिर्फ नियमों का पालन नहीं करता, बल्कि नियम बनाने की स्थिति में भी पहुंच गया है। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विद्यार्थियों से कहा, टेंशन लेना नहीं, टेंशन देना है। करीब साढ़े तीन साल बाद आयोजित इस दीक्षांत समारोह में 8,551 स्टूडेंट्स को उपाधि दी गई। 22 को मंच से सम्मानित किया गया। राजनाथ सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। दीक्षांत समारोह की 4 तस्वीरें देखिए… ………………. 11वें दीक्षांत समारोह के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में पुल टूटा, बाइक समेत पूरा परिवार बहा:मां-बेटे की मौत, पति समेत 3 को बचाया; राखी बांधकर मायके से लौट रही थी
    Next Article
    ‘शारीरिक संबंध बनाओ, शहर में पढ़ाऊंगा’:गोरखपुर में छात्रा से कॉलेज प्रबंधक का बेटा बोला, फेल करने की धमकी देकर रेप, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment