Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 43°C पार:लू का ऑरेंज अलर्ट, अगले 2 दिन में 45°C तक पहुंच सकता है तापमान

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी दर्ज की गई। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा है। दोपहर के वक्त गर्म हवा के झोंके चलते रहे। तापमान सामान्य से अधिक होने के चलते भीषण गर्मी का दौर बना रहा। मौसम विभाग ने लू का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। गर्मी के चलते लोग सिर और चेहरा ढककर घरों से बाहर निकलते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। देखिए मौसम की 3 तस्वीरें… लू का ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग का अनुमान है कि अब लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। इस बीच लंबे समय तक गर्मी और धूप के संपर्क से बचने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय में 11 बजे से 3 बजे तक जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अब खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए प्रदेश में लू से भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अभी और बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 2-3 दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। किसी प्रभावी मौसम तंत्र के सक्रिय न होने के कारण प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है। तेज धूप और विकिरणीय ऊष्मन के चलते अगले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश में 19 से 23 मई के बीच कहीं-कहीं भीषण लू चलने की संभावना है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को 41.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान रविवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 69 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 'मैं आम हूं' का लोकार्पण:न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी ने कहा- सच्चे साहित्यकार को सबका ज्ञान
    Next Article
    सट्टा खिलाने वाले पूर्व पार्षद समेत 4 अरेस्ट:झांसी में रजिस्टरों में 1.50 करोड़ का हिसाब मिला, पुलिस लक्जरी कार में घुमाती दिखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment