Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सट्टा खिलाने वाले पूर्व पार्षद समेत 4 अरेस्ट:झांसी में रजिस्टरों में 1.50 करोड़ का हिसाब मिला, पुलिस लक्जरी कार में घुमाती दिखी

    12 hours ago

    1

    0

    झांसी में IPL मैच में सट्‌टेबाजी करने वाले भाजपा के पूर्व पार्षद संतोष श्रीवास समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्‌टा खिलाते थे। पुलिस सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही थी। इससे बचने के लिए चारों ने एक गांव में अपना ठिकाना बना लिया था। मुखबिर की सूचना पर बबीना पुलिस ने दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3 लेपटॉप, 17 मोबाइल, एक टेबलेट और 10 रजिस्टर बरामद हुए हैं। इन रजिस्टर में सट्‌टा से संबंधित डेढ़ करोड़ रुपए का हिसाब किताब मिला है। जबकि वेबसाइट पर 3.96 लाख रुपए के डिजिटल क्वाइन मिले हैं। गिरफ्तारी के बाद बबीना पुलिस ने सटोरियों को VIP ट्रीटमेंट दिया। क्रेटा जैसी लग्जरी कार से उनको कोर्ट ले जाकर पेश किया। फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इसी कार से आरोपियों को लाया गया। तस्वीरें देखिए… गांव में बनाया ठिकाना एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- झांसी में 'ऑपरेशन 720' अभियान चल रहा है। इसके तहत सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। इससे बचने के लिए एक गैंग ने शहर छोड़कर बबीना थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में बिरजू श्रीवास के घर को अपना ठिकाना बना लिया था। वहां से वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्‌टा खिलाया जा रहा था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बबीना पुलिस ने बिरजू श्रीवास के घर में दबिश दी। यहां से शहर कोतवाली क्षेत्र के सैंयर गेट मोहल्ला निवासी पूर्व पार्षद संतोष श्रीवास (49), प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी उमेश गुप्ता (40), सदर बाजार में लालता प्रसाद कम्पाउंड निवासी आशीष अग्रवाल (38) और सीपरी बाजार के कृष्णा एनक्लेव निवासी सचिन यादव (35) को गिरफ्तार किया। ये मोबाइल समेत अन्य गैजेट्स पर सट्‌टा से संबंधित वेबसाइट खोले हुए थे। जिनके जरिए बड़े पैमाने पर सट्‌टा खिलाया जा रहा था। वेबसाइट पर 396208 डिजिटल क्वाइन बरामद हुए हैं। उनसे 17 मोबाइल, 3 लेपटॉप, 1 टेबलेट, कैलकुलेटर व 10 रजिस्टर बरामद हुए। रजिस्टरों में सट्‌टे से संबंधित डेढ़ करोड़ रुपए का लेन देन का हिसाब मिला है। 2 सरगना समेत मकान मालिक फरार एसपी सिटी ने आगे बताया- गैंग के सरगना सीपरी बाजार के मिशन कम्पाउंड निवासी प्रेम खटीक और निहाल हैं। दोनों से कुछ समय पहले संतोष श्रीवास ने सट्‌टे की आईडी ली थी। आईडी प्रेम खटीक की है, जिसे संतोष एजेंट के तौर पर चलाता था। जब उसने काम शुरू किया तो आईडी में डेढ़ लाख क्वाइन थे। वहीं, आरोपी उमेश, आशीष अग्रवाल और सचिन यादव ग्राहकों को जोड़ने और क्वाइन का लेनदेन कर ऑनलाइन सट्‌टा खिलवाते थे। जिसमें 30 प्रतिशत मुनाफा संतोष श्रीवास को मिलता था, जबकि 70 प्रतिशत पैसा प्रेम खटीक और निहाल को जाता था। मकान मालिक भी शामिल थाा पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शहर में पुलिस की सख्ती होने पर उन्होंने चंदौली गांव में बिरजू श्रीवास उर्फ गोविंद के घर को अपना ठिकाना बना लिया था। संतोष को 30 प्रतिशत मुनाफा मिलता था। इसमें वह सभी को हिस्सा दे देता था। इसमें मकान मालिक को भी हिस्सा मिलता था। आरोपियों के पास से 6 बैंकों की कई यूपीआई आईडी मिली है। जिनके जरिए वे बैंक संबंधी लेनदेन करते थे। प्रेम खटीक पर कई मामले दर्ज आरोपी प्रेम खटीक पुराना सट्‌टा माफिया है। उसके खिलाफ 2013 में भी सट्‌टा का केस दर्ज हुआ था। इसके अलाावा हत्या की कोशिश, ठगी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में 7 के दर्ज हैं। वहीं, पूर्व पार्षद संतोषी श्रीवास भी भाजपा नेता है। मेयर चुनाव में उसके भाजपा से टिकट मांगने की चर्चा थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 43°C पार:लू का ऑरेंज अलर्ट, अगले 2 दिन में 45°C तक पहुंच सकता है तापमान
    Next Article
    सड़क पर 20 मिनट तक जलता रहा छात्र:आग बुझने के बाद भी धुआं निकलता रहा; हाथरस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment