Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग:7 में 6 एयरपोर्ट बंद होने का दावा , होर्डिंग में लिखा 'उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट घोटाला!'

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक बार फिर से होर्डिंग बार शुरू हो गई है। शनिवार को सपा मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगी जिसमें एयरपोर्ट घोटाला की बात कही गई । होर्डिंग के सबसे ऊपर लिखा 'गया उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट घोटाला , करोड़ों खर्च 6 एयरपोर्ट बंद यह कैसा विकास?' होर्डिंग सपा नेता हल्लू राम सुंदर यादव ने लगवाई। 6 एयरपोर्ट बंद होने का दावा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग में यूपी में निर्माण हुए 7 एयरपोर्ट का विवरण लिखा गया। होर्डिंग के सबसे ऊपर लिखा गया 'उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट घोटाला करोड़ों खर्च 6 एयरपोर्ट बंद यह कैसा विकास। उसके बाद लिखा गया आरटीआई में हुआ बड़ा खुलासा 2021 के बाद शुरू हुए 7 एयरपोर्ट में से 6 पर उड़ाने बंद'। कुल ऐयरपोर्ट और उनकी लागत होर्डिंग में दर्शाया गया कि अयोध्या , कुशीनगर , आजमगढ़ ,अलीगढ़ , मुरादाबाद , चित्रकूट और श्रावस्ती में साल 2021 से लेकर 23 तक एयरपोर्ट के निर्माण हुए। इनमें से 6 एयरपोर्ट पर उड़ाने बंद हैं सिर्फ अयोध्या में चालू है। इन सभी एयरपोर्ट के आगे इनकी निर्माण की कीमत लिखी गई । अयोध्या रुपए 240 करोड़ , कुशीनगर रुपए 170 करोड़, आजमगढ़ रुपए 140 करोड़, अलीगढ़ रुपए 100+ करोड़ , मुरादाबाद रुपए 120 करोड़ , चित्रकूट रुपए 160 करोड़ , और श्रावस्ती रुपए 170 करोड़। सभी एयरपोर्ट का खर्च कुल ₹1110 करोड़ बताया गया। RTI से हुआ खुलासा का दावा होर्डिंग में यह दावा किया गया कि आरटीआई से खुलासा हुआ है कि 7 में एयरपोर्ट में से सिर्फ अयोध्या पर ही उड़ान जारी है । 6 एयरपोर्ट पर करोड़ों खर्च के बाद भी उड़ाने बंद है। लिखा गया 'ना यात्रियों की सुविधा न क्षेत्र का विकास । यह विकास नहीं जनता के साथ धोखा है'। ‘सरकार जनता को हिसाब दे’ वोटिंग लगवाने वाले सपा नेता हल्लू राम सुंदर यादव ने कहां की उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। सरकार दावा करती है कि उसने 7 एयरपोर्ट बनवाया मगर सच यह है कि इसमें से सिर्फ एक ही चालू है। इन्होंने निर्माण के दौरान घोटाले के भी आरोप लगाए । मांग किया कि सभी 7 एयरपोर्ट का सरकार जनता को हिसाब दे और आम जनता की सुविधा के लिए तत्काल शुरू किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर तहसील में लेखपालों का प्रदर्शन:एंटी करप्शन की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बाल कटवाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, VIDEO:सैलून में जमकर चले लात-घूंसे, CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment