Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में बाल कटवाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, VIDEO:सैलून में जमकर चले लात-घूंसे, CCTV

    5 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर तितावी थाना क्षेत्र के बघरा में बाल कटवाने को लेकर शुक्रवार रात करीब 9:30 हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हेयर सैलून की दुकान पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। काफी देर तक दुकान के अंदर और बाहर हंगामा होता रहा। मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि बघरा में नाई की दुकान पर बाल कटवाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने का प्रयास CCTV फुटेज में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने के दौरान दुकान पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन विवाद कर रहे लोग काफी देर तक एक-दूसरे से भिड़ते रहे। मामूली विवाद के बाद दुकान में मची अफरा-तफरी से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट साफ दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ पुलिस वायरल CCTV फुटेज के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बघरा में बाल कटवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद किस तरह मारपीट में बदल गया, इसकी चर्चा इलाके में बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग:7 में 6 एयरपोर्ट बंद होने का दावा , होर्डिंग में लिखा 'उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट घोटाला!'
    Next Article
    कानपुर सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोले- वंदेमातरम पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही, विशेष वर्ग को खुश करना चाहती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment