Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपाइयों का महंगे फ्यूल के खिलाफ प्रदर्शन:बोले- कमर तोड़ महंगाई से जनता के थाली से भोजन गायब हुआ

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी का विरोध किया। सदर कैंट स्थित पेट्रोल टंकी पर पहुंचकर सपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया- जब से भाजपा आई है कमर तोड़ महंगाई है। सपा नेता प्रदीप ने कहा- भाजपा सरकार के आने के बाद कमर तोड़ महंगाई है। हर दिन दाम बढ़ रहे हैं। दूध के दाम बढ़े, सिलेंडर के दाम बढ़े और अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए। गैस की परेशानी की वजह से घर में खाना बनना मुश्किल हो गया है। ‘गाड़ियों से चलना मुश्किल हुआ’ प्रदीप ने आगे कहा- पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से गाड़ी चलाना मुश्किल हुआ। सरकार को बढ़ती हुई महंगाई पर ध्यान देना चाहिए। आम आदमी को गवर्नमेंट सेक्टर में नौकरी नहीं मिल रही है। प्राइवेट सेक्टर में छोटी-मोटी नौकरी से घर चल पाना मुश्किल हो रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से आवाहन किया है कि अपने संसाधनों में कटौती करें। सोना ना खरीदे तेल का इस्तेमाल कम करें, मगर वह स्वयं जनता के टैक्स के पैसे से विदेशी यात्राएं कर रहे हैं। ‘गरीब इलाज के लिए परेशान’ प्रदर्शनकारियों ने कहा- सरकारी नौकरी, अच्छी एजुकेशन और स्वास्थ्य की व्यवस्था देने में सरकार नाकाम है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक पूरा सिस्टम भ्रष्ट हो चुका है। अस्पतालों में लंबी लाइन लगी हुई है। लोगों को समय पर इलाज नहीं मिलता। मरीज भर्ती नहीं हो पाए बेहतर इलाज के लिए गरीब आदमी एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में ठोकर खाता रहता है। प्राइवेट अस्पताल में अगर इलाज करवाने चला जाए तो खेत दुकान सब बिक जाता है। सरकार महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में कोर्ट के आदेश पर पूर्व मैनेजर पर FIR:कंपनी का डेटा और 75 लाख की संपत्ति हड़पने का आरोप
    Next Article
    भूतनाथ मार्केट में ट्रांसफार्मर में लगी आग:राजभवन डिविजन में खंभे में आग लगी, कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment