Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शंकराचार्य को 26 शर्तों के साथ अनुमति:कल गो-प्रतिष्ठा अभियान, धर्म-जाति पर भड़काऊ भाषण दिया तो परमिशन रद्द होगी

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के 11 मार्च से प्रस्तावित 3 दिवसीय गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान के कार्यक्रम को अनुमति मिल गई है। अनुमति 26 शर्तों के साथ मिली है। इनका उल्लंघन करने पर अनुमति रद्द मानी जाएगी। सोमवार देर रात अफसरों की बैठक के बाद अनुमति दी गई। बैठक में पुलिस के आला अफसर और LDA स्मारक समिति के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम आशियाना में पासी किला चौराहे के पास सांस्कृतिक स्थल पर होना प्रस्तावित है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आशियाना, पीजीआई और कृष्णानगर थाने की फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा है। आयोजन स्थल पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, आयोजकों की ओर से 3 दिन के कार्यक्रम के लिए करीब 4.50 लाख रुपए शुल्क स्मारक समिति को जमा किया गया था। इन 26 शर्तों के साथ मिली है अनुमति आवेदन में कहा था- अहिंसक होगा कार्यक्रम आशियाना में बड़ी संख्या में शामिल होंगे लोग आयोजकों के मुताबिक, 11 मार्च को शीतला अष्टमी के अवसर पर आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, पासी किला चौराहा पर दोपहर 2:15 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ‘गो-प्रविष्ठा धर्मयुद्ध’ का औपचारिक शंखनाद करेंगे और समर्थकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संत-समाज, विभिन्न संगठनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। काशी से लखनऊ तक यात्रा पर हैं अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों काशी से लखनऊ तक यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, मोहनलालगंज, उन्नाव और नैमिषारण्य सहित कई स्थानों पर सभाएं प्रस्तावित हैं। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा गौ-रक्षा को लेकर जनजागरण अभियान का हिस्सा है और 11 मार्च को लखनऊ में इसका मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। --------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या:नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा, महिला का शव कपड़े में लपेटा मिला लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। 18 साल का बेटा नेत्रहीन था। मां गुमटी में परचून की दुकान चलाकर उसका पालन-पोषण कर रही थी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा गया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 10 शहरों में अचानक धुंध, पारा 38°C पहुंचा:मार्च में ही भीषण गर्मी, बारिश का अलर्ट, 15 से और बिगड़ेगा मौसम
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:संभल एसपी ने योगी को दिया शादी का कार्ड, माता-पिता के साथ पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment