Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत:ईंट लादकर जा रहे थे, कटर डिवाइडर के ऊपर उल्टा हो गया ट्रैक्टर, चारों दबे

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोसाईंगंज में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर सुल्तानपुर हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 3 की मौत ऑन स्पॉट हो गई थी, वहीं एक ने हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ दिया। चारों लोग बाराबंकी के रहने वाले थे। हादसा गोसाईंगंज के गंगागंज में तड़के करीब 4:45 बजे हुआ। हादसे की सूचना किसी ने गोसाईंगंज पुलिस को दी। इसके बाद फायर सर्विस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) की टीम भी पहुंची। NHAI की क्रेन की मदद से ट्रॉली हटाई गई तब ट्रैक्टर के नीचे 4 लोग दबे दिखे। ट्रैक्टर को भी हटाकर चारों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में एक व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। घायल ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की 3 तस्वीरें- चारों लोग बाराबंकी के रहने वाले थे पुलिस के मुताबिक, चारों मृतक बाराबंकी के रहने वाले थे। इनमें एक ट्रैक्टर चलाता था और बाकी के तीन लोग ईंट चढ़ाते और उतारते थे। जिस ट्रैक्टर के साथ हादसा हुआ, वह इस समय बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के अचकाकामऊ में देशराज के आरबीएफ भट्ठे पर चलता है। मृतकों की पहचान बाराबंकी के ही इलिचपुर मजरे पडरावां के रहने वाले पीतांबर रावत (35), संदीप रावत (25), पवन रावत (25) और सरायनदर निवासी बलराम रावत (20) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन भी सूचना पाकर KGMU के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अबान की मौत पर इमरान प्रतापगढ़ी सोशल मीडियो पर ट्रोल:कभी पढ़ा था- सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा, 2014 से 2020 साथ रहे थे दोनों
    Next Article
    लखनऊ में एक दिन में 22.1 मिलीमीटर बारिश:तड़के बादलों की गरज-चमक के साथ तेज बरसात; सुबह तेज धूप और उमस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment