Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एक दिन में 22.1 मिलीमीटर बारिश:तड़के बादलों की गरज-चमक के साथ तेज बरसात; सुबह तेज धूप और उमस

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार तड़के सुबह बादलों की गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इसके बाद धूप निकल आई और मौसम साफ हो गया। इससे उमस काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना भी है। 14 अगस्त को शहर में 22.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। यह इस सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का चौथा रिकॉर्ड है। इससे पहले 3 बार इससे ज्यादा बारिश हुई। शुक्रवार को सामान्य बारिश का औसत 15.9 मिलीमीटर था, लेकिन बारिश 22.1 मिमी हुई। यह सामान्य से 39 फीसदी अधिक है। अभी तक मानसून में 293.4 मिलीमीटर बरसात हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 417.9 मिलीमीटर है। यानी पूरे सीजन में बारिश सामान्य से 30 फीसदी कम हुई है। आज अधिकतम 34 डिग्री तक जाएगा तापमान आज शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा था। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 70 फीसदी रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम का दबाव अब कमजोर पड़ गया है। 14 अगस्त से स्थिति बदल गई है। इससे यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। इस दौरान सिस्टम के और कमजोर होकर सामान्य निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) में बदलने की संभावना है। इससे क्षेत्र में भारी बारिश का खतरा अब धीरे-धीरे कम हो रहा है और मौसम सामान्य होने की ओर बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत:ईंट लादकर जा रहे थे, कटर डिवाइडर के ऊपर उल्टा हो गया ट्रैक्टर, चारों दबे
    Next Article
    सहारनपुर में ITBP के DIG की मौत:मसूरी से ट्रेनिंग करके लौट रहे थे, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई; ड्राइवर की भी जान गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment