Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में धनतेरस-दीपावली पर ट्रैफिक डायवर्जन:30 जगह तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां; चौक सराफा बाजार में PAC का पहरा

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 6 से 9 नवंबर तक शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त रास्तों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग ने 46 गाड़ियां और मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल तैयार रखा है। शहर के करीब 30 संवेदनशील स्थानों पर दमकल गाड़ियां तैनात रहेंगी। चौक के सराफा बाजार समेत आसपास के बाजारों की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। हजरतगंज और भूतनाथ बाजार में बदले रास्ते ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 6 से 9 नवंबर तक बाजारों में भीड़ के दबाव को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नक्खास: हैदरगंज और सआदतगंज की ओर से आने वाले थ्री व्हीलर, विक्रम और टेंपो नक्खास से नादान महल रोड होते हुए यहियागंज, रकाबगंज पुल और अमीनाबाद नहीं जा सकेंगे। इन्हें मेडिकल क्रॉस, मेडिकल कॉलेज और शाहमीना तिराहे से भेजा जाएगा। भूतनाथ मार्केट: पॉलीटेक्निक से आने वाले वाहन भूतनाथ तिराहे से दाएं नहीं मुड़ सकेंगे। इन्हें लेखराज मार्केट और नीलगिरी चौराहे से जाना होगा। कलेवा चौराहे की ओर से आने वाले वाहन भी गार्डेन बेकरी से सीधे भूतनाथ नहीं जा सकेंगे। पत्रकारपुरम: मनोज पांडेय चौराहे से बाएं और हुसड़िया चौराहे से पत्रकारपुरम की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को दयाल पैराडाइज चौराहे से निकाला जाएगा। नीलकंठ मार्केट: नीलकंठ मोड़ से आर्यन रेस्टोरेंट तक बाजार में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आर्यन रेस्टोरेंट से नीलकंठ की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। 30 स्थानों पर तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां धनतेरस और दीपावली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। सीएफओ अंकुश मित्तल के मुताबिक, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और बस्तियों के आसपास करीब 30 स्थानों पर दमकल गाड़ियां तैनात रहेंगी। सभी 46 दमकल गाड़ियां और मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल तैयार हैं। हर दमकल गाड़ी पर चार जवान तैनात रहेंगे, जबकि अन्य कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। शहर के सभी नौ फायर स्टेशनों के एफएसओ को अलर्ट किया गया है। विभाग दमकल वाहनों के लिए रास्ते जाम मुक्त रखने की व्यवस्था भी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, रास्ते में बाधा नहीं होने पर दमकल गाड़ी 5 से 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच सकती है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी करेंगे गश्त डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, चौक के सराफा बाजार समेत आसपास के बाजारों की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। त्योहार खत्म होने तक पुलिस बाजारों पर नजर रखेगी। इसके लिए चेक पॉइंट बनाए गए हैं। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी गश्त करेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। आग लगने पर इन नंबरों पर करें संपर्क ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9454405155 नोट: आपात स्थिति में एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन को प्रतिबंधित मार्गों पर भी आवश्यकतानुसार छूट दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली शॉपिंग के बहाने टीचर ने छात्रा से रेप किया:वाराणसी में हालत बिगड़ने पर घबराया, खुद अस्पताल लेकर पहुंचा
    Next Article
    धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दर्शन शुरू:मंदिर के बाहर 2 KM लंबी लाइन लगी, काशी में पांच दिन तक चलेगा दर्शन-पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment