Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक के पेट में रॉड घोंपकर मार डाला:दोस्त ने मां की पायल बेची तो कहा- घर में बता दूंगा; इसी पर बुलाकर हत्या की

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 22 साल के युवक के पेट में रॉड घोंपकर हत्या कर दी गई। उसके दोस्त ने अपनी मां की पायल बेची थी। जब यह बात उसे पता चली तो उसने दोस्त से कहा कि मैं तुम्हारे घर में बता दूंगा। इस पर दोस्त ने कहा कि जब जिंदा रहेगा, तब तो घर में बताएगा। इसके बाद दोस्त ने अपने पिता के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। युवक का शव रविवार सुबह उसके घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के मामा कॉलोनी फैजुल्लागंज की है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शुभम के भाई शिवम की शिकायत पर सुमित और उसके पिता मथुरा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले सीसीटीवी की 2 तस्वीरें शुभम ने ही बिकवाई थी पायल कुछ दिन पहले सुमित ने एक पायल बेची थी। वह पायल शुभम ने ही बिकवाई थी। लेकिन, शुभम को कुछ दिन बाद पता चला कि सुमित ने अपनी मां की पायल बेची है। इस पर उसने सुमित से कहा कि तुम्हारी मां से बता दूंगा। तुमने मेरे जरिए उनकी पायल क्यों बिकवाई? इस बात से सुमित उससे गुस्सा हो गया। एक दिन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन, सुमित ने शुभम से बदला लेने का मन बना लिया। वह शनिवार शाम शुभम को घूमने के बहाने घर से बुला ले गया। रात करीब 10 बजे सुमित ने पिता मथुरा के साथ मिलकर शुभम की हत्या कर दी। CCTV में हमला करते दिखे बाप-बेटे घटना से जुड़ी CCTV फुटेज भी सामने आई है। इसमें काली शर्ट में शुभम सोनी दिखाई पड़ रहा है। वह एक गली से बाहर की तरफ जाता है। इसके बाद दौड़ते हुए अंदर आता है। इसी बीच 2 लोग उस पर हमला कर देते हैं। इस दौरान दूसरी तरफ से भी कुछ लोग भागते हुए आते हैं और शुभम के पेट में रॉड घुसेड़ देते हैं। इसके बाद सब एक-दूसरे को पकड़कर वापस निकलते दिखाई देते हैं। शुभम लड़खड़ाते हुए किसी तरह आगे बढ़ता है। चल नहीं पाता, तो दीवार का सहारा लेकर खड़ा हो जाता है। लहूलुहान हालत में शुभम बहुत देर तक खड़ा नहीं रह पाता। वह जमीन पर मुंह के बल गिर जाता है। मां बोलीं- मेरे बेटे को बुला ले गए, हत्या कर दी मां मालती सोनी ने बताया- मेरे स्वस्थ बेटे को घर से शनिवार शाम 7 बजे बुलाकर ले गए थे। उन लोगों ने पहले बेटे शराब पिलाई। फिर बेटे को ईंट-पत्थर से मारा। इसके बाद उसके पेट में लोहे की रॉड घुसेड़ दी। बेटा चारपहिया वाहन चलाने का काम करता था। इन दोस्तों के बीच में न जाने कौन-सी लड़ाई हुई कि उसे मारकर हमारे दरवाजे पर बॉडी फेंककर चले गए। बेटे का शव रविवार सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- स्कूली बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, अर्धनग्न लाश झाड़ियों में फेंकी थी यूपी के बुलंदशहर में 12 साल की स्कूली बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। रविवार सुबह 4 बजे पुलिस का आरोपी से आमना-सामना हो गया। रुकने को कहने पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में पेट-सीने में गोली लगने से ढेर हो गया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा बोला- पापा ने मम्मी को मार डाला:मुझे नानी के घर छोड़ दिया; फतेहपुर में सरकारी टीचर ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला था
    Next Article
    कानपुर-इटावा हाईवे पर भूसे से लदा ट्रक फंसा:4-5 किमी लंबा जाम, 2 घंटे से थमे वाहनों के पहिए; रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment