Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में जगन्नाथ रथयात्रा, पुलिस बल तैनात:'जय जगन्नाथ' के जयकारों से शहर गूंजा, श्रद्धालु हुए शामिल

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में शुक्रवार शाम भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकाली गई। इस्कॉन मंदिर के सेवानिधि गौरांगदास के नेतृत्व में यह यात्रा गाजे-बाजे और हरिनाम संकीर्तन के साथ शुरू हुई। नगर कोतवाली क्षेत्र के किशोरी सदन से शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्रारंभ हुई यह रथयात्रा चौक घंटाघर, भंगवा चुंगी और राजपाल चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त नाचते-गाते हुए भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेते दिखे। पूरे शहर में 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और आरती के साथ रथयात्रा का स्वागत किया। आयोजकों के अनुसार, रथयात्रा का समापन रात करीब 8 बजे किशोरी सदन में हुआ। श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में शामिल होने को सौभाग्यपूर्ण बताया।यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिससे रथयात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। देखें यात्रा की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम का अभियान:31 चालान से ₹48 हजार का जुर्माना वसूला, महानगर से उमराव मॉल तक फैली गंदगी
    Next Article
    शोभित विश्वविद्यालय में 'प्रज्ञा 2026' का समापन:25 दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा संस्थान, छात्रों को मिलेंगे प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment