Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बदमाशों ने महिला से नोटों भरा बैग लूटा:बाइक पर आए थे नकाबपोश बदमाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में बाइक सवार नकाबपोश बदमाश महिला से नोट भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में रकम कितनी है, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन चर्चा है कि 25 लाख रुपये बैग में मौजूद थे। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। महिला से पूछताछ की जा रही है। वारदात वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस खंगाल रही है। पहले एक नजर वारदात पर सुभाष नगर गली नंबर 13 में सबिया परिवार के साथ रहती हैं। सोमवार शाम सबिया किसी को पैसे देने के लिए घर से स्कूटी पर निकलीं। जैसे ही अपनी गली से बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी गुलमर्ग की तरफ से आए बाइक सवार बदमाश सबिया के हाथ से नोटों भरा बैग लूटकर फरार हो गए। शोर मचा पीछा करने का प्रयास बताया जाता है कि सबिया स्कूटी पर थी और दोनों बदमाश बाइक पर थे। एक बदमाश ने भागकर बैग छीना और फिर कूदकर अपने साथी की बाइक पर बैठ गया। इसके बाद बदमाश कचहरी की तरफ भाग निकले। सबिया जोर जोर से चिल्लाने लगी। वह जब तक अपनी स्कूटी मोड़ पाती, तब तक बदमाश फरार हो गए। बदमाश के हाथ से छूटा बैग सबिया से बैग छीनकर बदमाश भागा और पीछे से कूदकर अपने साथी की बाइक पर बैठा। बताया जाता है कि बाइक चला रहे बदमाश का नियंत्रण हैंडल से खो गया और पीछे बैठे बदमाश के हाथ से बैग छूटकर रोड पर गिर गया। वह दोबारा नीचे कूदा। आनन फानन में बैग उठाया और वापस साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। गमछे से ढका हुआ था चेहरा वारदात कई लोगों ने देखी, लेकिन कोई भी सीधे बोलने को तैयार नहीं है। नाम ना छापने की शर्त पर एक शख्स ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर गमछा लपेटा हुआ था और काला चश्मा पहना हुआ था। इससे पहले कि लोग उनकी तरफ भागते, वह आंखों से ओझल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस जिस जगह यह घटना घटी, वह हाशिमपुरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने SHO सौरभ तिवारी को घटना के बारे में बताया। कुछ देर में वह भी वहां पहुंच गए। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। सबिया से पूछताछ जारी पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। दरअसल, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बैग में रकम कितनी है। पहले पांच लाख रुपये बताए गए। उसके बाद चर्चा 25 लाख रुपये की होने लगी। सबिया से पूछताछ का प्रयास हुआ तो वह छिपाने लगी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सीडीआर निकाल रही पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में कई बातें संदिग्धता दर्शा रही है। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति को सबिया पैसे देने निकली थी, वह घर पर आया था। उसके बाद वह चला गया। थोड़ी ही देर में उसने फिर फोन किया और सबिया को बैग लेकर बाहर बुलाया। अब सवाल यह है कि सबिया व उस शख्स के बीच बातचीत हुई थी। इसी दौरान तीसरे व्यक्ति को कैसे नोट भरे बैग के बारे में पता चल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम में 10 नामित पार्षद घोषित:नेहा सिंह, संतोष बलखंडी समेत ये बने सभासद; शासन ने जारी की अधिसूचना
    Next Article
    शादी में रिटायर्ड फौजी ने की हर्ष फायरिंग, VIDEO:मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर एंट्री लेते ही हवा में दागी गोलियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment