Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC के समर्थन में प्रदर्शन:UGC लागू न होने से भड़के छात्र, बोले- इक्विटी गाइडलाइन से न्याय मिलेगा

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने यूजीसी इक्विटी गाइडलाइंस 2026 को लागू करने की मांग की। आइसा, एनएसयूआई, एससीएस और बीएएसएफ समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उच्च शिक्षा में समानता, प्रतिनिधित्व और जवाबदेही की मांग को लेकर UGC बेहद जरूरी है। NSUI के शुभम खर्कवार ने कहा- प्रदर्शन से पहले ही छात्रों को नोटिस जारी कर दिया गया था। जो यह दर्शाता है कि प्रशासन और पुलिस समानता, इक्विटी और संवैधानिक अधिकारों की बात कर रहे छात्रों को डराने और दबाने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा छात्र बोले- समर्थन में प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा हो रहा है, नोटिस जारी की जा रही है। जबकि विरोध करने वाले छात्र और संगठनों को बिना किसी रोक–टोक के पुलिस संरक्षण में प्रदर्शन होने दिया गया। अगर प्रशासन और पुलिस को कानून–व्यवस्था की चिंता होती, तो यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस के खिलाफ हुए प्रदर्शन पुलिस सुरक्षा में न होते। ‘UGC का समर्थन अपराध नहीं’ हर्षवर्धन ने कहा- हमारी मांग बिल्कुल स्पष्ट है कि यूजीसी इक्विटी गाइडलाइंस 2026 को रोहित एक्ट के साथ लागू किया जाए। ताकि विश्वविद्यालयों में दलित, बहुजन, आदिवासी, अल्पसंख्यक और अन्य हाशिए पर खड़े छात्रों के लिए जवाबदेही, सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की जा सके। यूजीसी इक्विटी गाइडलाइंस का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है। ये गाइडलाइन विश्वविद्यालयों में जमी हुई जातिगत असमानताओं को चुनौती देती हैं, इसलिए छात्रों को डराने की कोशिश की जा रही है। ‘UGC लागू न होने तक डटे रहेंगे’ एससीएस अध्यक्ष नवीन यादव ने कहा- शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन के दम पर दबाने की कोशिश हो रही है। भारी पुलिस फोर्स लगाकर छात्रों को डराने की कोशिश है। छात्रों की मांग जायज है इस पर गंभीरता से बातचीत करनी चाहिए। संवाद से ही रास्ता निकलता है। तानाशाही से नहीं है। जबतक UGC लागू नही लोग पीछे हटने वाले नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेनिंग के दौरान हार्टअटैक सेना के हवलदार का निधन:गाजीपुर में पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
    Next Article
    सीएम योगी से मिले जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक:विस्थापित हिंदू परिवारों के पुनर्वासन पर किया आभार व्यक्त ,हस्तिनापुर के विकास पर भी हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment