Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में साड़ी दुकान से चोरी:दो महिलाएं सीसीटीवी में कैद, दुकानदार ने पुलिस में शिकायत की

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के कटरा बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक साड़ी की दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। दो महिलाओं और एक युवती ने ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी ने फुटेज के आधार पर पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की पहचान और चोरी हुई साड़ियों की बरामदगी की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के नेहरूनगर जुगपुरा निवासी कपड़ा व्यापारी जितेंद्र राय पुत्र अशोक राय की कटरा बाजार में 'विद्या साड़ी सेंटर' नाम से दुकान है। शुक्रवार, 7 अगस्त को सुबह करीब 11:35 बजे दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान दो महिलाएं और उनके साथ जींस पहने एक युवती दुकान के आसपास मौजूद थीं। दुकानदार अन्य ग्राहकों को साड़ियां दिखाने में व्यस्त था। इसी का फायदा उठाकर तीनों ने कथित तौर पर दुकान से दो साड़ियां उठाईं और चुपचाप वहां से निकल गईं। कुछ देर बाद स्टॉक का मिलान करते समय साड़ियां गायब होने का पता चला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पूरी वारदात सामने आई। पीड़ित व्यापारी ने सदर क्षेत्राधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और चोरी हुई साड़ियों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा:श्रावस्ती ACMO के 'यमराज' बयान पर विवाद; बोले- रक्षक को भक्षक समझने पर दी थी प्रतिक्रिया
    Next Article
    काकादेव-नवीनगर में विधायक ने बिल्डिगों की दरारें देखीं:सुरेन्द्र मैथानी बोले- मेट्रो अंडरग्राउंड टनल की जांच HBTU और IIT कानपुर से कराकर दे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment