Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत:मुंडन कार्यक्रम से लौटते समय तीखी मोड़ पर पेड़ से टकराई बाइक, झाड़ियों में मिले शव

    8 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र में लहर धाम तिराहे के पास एक सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा लहर धाम तिराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सोमवार सुबह राहगीरों ने दोनों के शव देखे और पुलिस को तत्काल सूचना दी। देखिए घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़े पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम धवा में रविवार को अपने मामा हनुमत के घर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां खाना खाने के बाद दोनों बाइक से मड़ावरा की ओर निकले थे। लहर धाम तिराहे के पास एक तीखी मोड़ पर उनकी बाइक अनयंत्रित हो गई और सीधे बबूल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक करीब 10 फीट आगे झाड़ियों में जा गिरी। वहीं दोनों युवक पेड़ से टकराकर नीचे खाई में गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 8 बजे तिराहे के पास से गुजर रहे राहगीरों ने युवकों के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतकों की पहचान नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम बनयाना निवासी 16 वर्षीय विवेक पुत्र मुकेश और बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया छतारा निवासी राघवेंद्र पुत्र पूरन अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों मौसेरे भाई थे। मृतक विवेक अपने घर का इकलौता बेटा था, जबकि राघवेंद्र दो भाइयों में छोटा था और मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज होगी और मोड़ पर उसे काबू नहीं कर पाए होंगे, जिसके कारण वह सीधी पेड़ से टकरा गई। मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत केंद्रित एआई टूल्स बनाए BHU:अनुप्रिया पटेल बोली - एआई से इलाज में सुरक्षा, जिम्मेदारी व नैतिकता जरूरी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:UAE का दूसरा विकेट गिरा, अर्यांश शर्मा के बाद मुहम्मद वसीम भी आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment