Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LSG ने 3 साल में बदली अपनी जर्सी:लखनऊ में IPL 2026 से पहले नई जर्सी लॉन्च की, हाल ही में लोगो बदला था

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को अपनी नई आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया है. कप्तान ऋषभ पंत समेत सारे खिलाड़ी इस बार नीले की जगह लाल रंग की जर्सी में नजर आएंगे। इससे पहले टीम ने LOGO में भी बदलाव किया था। इस अवसर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक और आरपीएसजी समूह के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा कि प्रशंसक LSG की चार साल की यात्रा के केंद्र में रहे हैं। उन्होंने टीम और उसकी पहचान के साथ एक गहरा भावनात्मक संबंध बनाया है। यह नई जर्सी उसी जुड़ाव को एक जीवंत और पहने जाने योग्य रूप देती है। हर रंग की हैं अपनी खूबी उन्होंने कहा कि लाल रंग हमारे प्रतिस्पर्धा करने के जुनून और तेजी को दर्शाता है, नीला रंग उस शुरुआत को सम्मान देता है, जहां से यह यात्रा शुरू हुई और सुनहरा रंग भविष्य के विश्वास को व्यक्त करता है. मैदान में यह जर्सी हमारी पहचान बन जाती है, जो संस्कृति, उद्देश्य और प्रतिस्पर्धी भावना को हर मैच में साथ लेकर चलती है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के प्रवक्ता ने बताया कि नया डिजाइन लखनऊ और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। LSG ने जारी किया था लोगो लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते मंगलवार को अपना नया लोगो जारी किया था। नये लोगो में गरुड़, ताज (क्राउन) और हाथी को एक साथ लिया गया है। आरपीएसजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा था कि यह नया लोगो हमारे लिए बहुत भावुक करने वाला है। लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले दिन से ही सुपर जायंट्स को अपने दिल में जगह दी। गरुड़ हमारी ऊंचाइयों की उड़ान दर्शाता है। ताज आपके द्वारा हमें दिया गया गर्व है और हाथी इस क्षेत्र की ताकत और वफादारी का प्रतीक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइन सुधार रहे संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत:लखनऊ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बिना बिजली सप्लाई काटे कर्मचारी को पोल पर चढ़ाया
    Next Article
    सैंटनर बोले- चीजें कंट्रोल से बाहर, हम दूसरों के भरोसे:पेसर मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौटे; हैरी ब्रूक ने कहा- बटलर सेमीफाइनल में चलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment