Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का नया VIDEO:पहले गोलियां मारीं, फिर हथियार से काटा; भीड़ ने जालंधर-दिल्ली हाईवे जाम किया, बोले- एनकाउंटर करो

    15 hours ago

    1

    0

    लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमॉर्टम कराने और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद पूरा परिवार बड़ी संख्या में लोगों को साथ लेकर लुधियाना-जालंधर हाईवे पर बैठ गया। इससे हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिसमें करीब एक हजार से ज्यादा वाहन फंस गए हैं। जाम दोनों ओर से लगा हुआ है। परिजन ने दोपहर करीब सवा 12 बजे दोनों साइडों को ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर बंद किया और बीच सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए। उनका कहना है कि हमें हत्यारों का एनकाउंटर देखना है। परिजन को समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने ACP इंद्रजीत सिंह बोपाराय पहुंचे थे। उन्होंने परिजन के साथ 2 बार बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। परिजन ने मेन सुंदर नगर पेट्रोल पंप चौक जाम किया है। बस्ती चौक से काराबारा चौक तक और दूसरी ओर समराला चौक तक पूरा जाम है। ऐसे में जालंधर की ओर से आने वाले वाहन जालंधर बाईपास चौक से जगराओं पुल की ओर निकलें और ढोलेवाल चौक होते हुए आगे शेरपुर चौक पर हाईवे पर आ सकते हैं। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन भी इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर हरजिंदर सिंह की शुक्रवार रात दोस्त के घर के बाहर 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसकी कार को घेरकर रोक लिया जाता है और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जाती है। वारदात का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आरोपियों ने पहले हरजिंदर सिंह को गोलियां मारीं। फिर तेजधार हथियारों से हमला किया। उसके धरती पर गिरने के बाद आरोपी उस पर तेजधार हथियारों से हमला करते रहे। पहले देखिए, परिजन के धरने के PHOTOS… अब देखिए, वारदात का नया VIDEO… प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में क्या सामने आया… प्रॉपर्टी के साथ कपड़ों का काम करता था, बहन अमेरिका रहती मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। वो प्रॉपर्टी ट्रेडिंग के साथ कपड़ों का काम भी करता था। उसकी एक बहन अमेरिका में रहती है। बेटे की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। SHO बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे टिब्बा थाने के SHO गगनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार के हाईवे रोककर प्रदर्शन करने के वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाली में स्कूल हेडमास्टर की हत्या:कार में आए हमलावरों ने घर के बाहर कुल्हाड़ी से काटा; डेढ़ महीने पहले भी हमला हुआ था
    Next Article
    अमृतसर में चलती थार पर स्टंट का VIDEO:फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, बालों पर हाथ फेरे; डायलॉग लगाया- जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment