Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Lucknow में चोरी के आरोप और मानसिक प्रताड़ना से युवक की आत्महत्या, दो महिलाएं अरेस्ट

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि सोमवार को शिकायतकर्ता छेदीलाल ने ठाकुरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के अनुसार सात नवंबर को सपना रावत और नेहा नाम की दो महिलाओं ने उनके भाई देशराज उर्फ मनीष पर पैसे और गहने चुराने का आरोप लगाया। वे देशराज को लगातार धमकी दे रही थीं और उनसे ये चीजें वापस मांग रही थीं। शिकायत के अनुसार दोनों महिलाओं ने देशराज को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया, जिससे वह तनाव में आ गए और तंग आकर उन्होंने आठ नवंबर की रात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।शिकायत के आधार पर, ठाकुरगंज थाने में सपना और नेहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सपना रावत (35) और नेहा परवीन (25) को गिरफ्तार कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Yogi Adityanath ने Garhmukteshwar और तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा की, दिए कड़े निर्देश
    Next Article
    Ethanol Blending पर Rahul Gandhi को खुश करने में जुटी है Congress: Pralhad Joshi

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment