Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ethanol Blending पर Rahul Gandhi को खुश करने में जुटी है Congress: Pralhad Joshi

    7 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर पेट्रोल में एथेनॉल का मिश्रण बढ़ाने के मुद्दे को उठाकर पार्टी नेता राहुल गांधी को खुश करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कर्नाटक सरकार की जांच प्रक्रिया में खामियां होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है, इसके बावजूद कांग्रेस की सरकार बेबुनियाद दावे कर रही है। जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, अगर कांग्रेस यह मुद्दा राहुल गांधी को खुश करने के लिए उठा रही है, तो वह एक अलग तरह की तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।एक ओर वे अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों के प्रति तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और दूसरी ओर राहुल गांधी को खुश करने में लगे हैं। वे उनके समर्थन में सामने आते हैं और कुछ भी कह देते हैं। जनता यह सब समझती है।एथेनॉल मिश्रण के आर्थिक पहलुओं को समझाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना और आयातित कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता कम करना है। उन्होंने कहा, कच्चा तेल आज बहुत महंगा है। हमारे पेट्रोल का आधार मूल्य 53 रुपये है, जबकि मक्के से बने एथेनॉल की कीमत 57 से 71 रुपये के बीच है।ऐसे में इसका कोई व्यावसायिक औचित्य भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा दिया है। इस बीच, कर्नाटक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रिजवान अरशद ने केंद्रीय मंत्री जोशी पर पलटवार करते हुए कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी उनके पास नहीं होने के बावजूद उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से जवाब दिया है।इस मंत्रालय के पास ही एथेनॉल मिश्रण से जुड़ा मुद्दा है। जोशी केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हैं। अरशद ने जोशी पर तंज भी कसा।उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में सुझाव दिया कि हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे के बाद जोशी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का प्रभार भी संभाल सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lucknow में चोरी के आरोप और मानसिक प्रताड़ना से युवक की आत्महत्या, दो महिलाएं अरेस्ट
    Next Article
    Delhi में 15 लाख परिवारों को मिली LPG सिलेंडर योजना की दूसरी किस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment