Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की जैसे सजने वाले लड़के ने मां को मार डाला:टच करने पर गुस्सा करता; लखनऊ में मर्डर के लिए ऑनलाइन मंगाया रिंच, स्प्रे

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गुरुवार देररात 17 साल के लड़के ने अपनी मां की रिंच से हत्या कर दी थी। पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि लड़के को लड़की जैसे सजने-संवरने का शौक था। अगर उसे कोई टच हो जाए तो गुस्सा हो जाता था। यही वजह थी कि वह 4 महीने से मां-बाप से अलग रह रहा था। जांच में सामने आया कि बेटे ने हत्या की तैयारी पहले से की थी। इसके लिए उसने इंटरनेट की मदद से डायरी बनाई थी। इसमें हत्या करने और उसके बाद के पूरे स्टेप लिखे थे। हत्या करने के लिए मास्टर रिंच ऑनलाइन मंगवाया था। मां को बेहोश करने के लिए पेपर स्प्रे भी लेकर पहुंचा था। वारदात नाका इलाके की गुरुवार रात 9 बजे की है। घटनास्थल की 2 तस्वीरें… डायरी में हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के बारे में भी लिखा लड़के के पास जो डायरी मिली है, उसमें हत्या में इस्तेमाल होने वाले सामान के साथ घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए गर्म पानी रखने की डिटेल भी दर्ज है। पुलिस ने डायरी, मोबाइल फोन, रिंच और घटना के दौरान पहने कपड़े कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, लड़का मां से मिलने के बहाने घर पहुंचा था। उसने मां से चाय बनाने की बात कही। इसके बाद करीब 15 मिनट तक कमरे का दरवाजा बंद रहा। इसी दौरान उसने रिंच से मां के सिर पर कई वार कर दिए। मां-बाप की रोक-टोक पसंद नहीं थी, आक्रामक हो जाता था पुलिस की जांच के मुताबिक, लड़के को माता-पिता की रोक-टोक पसंद नहीं थी। शरीर पर किसी के टच करने पर वह आक्रामक हो जाता था। उसे लड़कियों की तरह कपड़े पहनने और सजने का शौक था। पुलिस इन पहलुओं को भी जांच में शामिल कर रही है। वारदात के बाद लड़के ने खुद पिता और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लड़के को हिरासत में लिया। वह उस समय अपनी मां के शव के पास ही बैठा था। 4 महीने पहले गणेशगंज में अलग रहने लगा था परिवार के करीबी सदस्य नरेश ने बताया कि लड़का करीब 10-11 साल की उम्र से जेंडर पहचान को लेकर परेशान था। उम्र बढ़ने के साथ उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। घर में विवाद और मारपीट की स्थिति बनने के बाद करीब चार महीने पहले परिवार ने गणेशगंज में उसके लिए अलग फ्लैट लिया था और वहां अकेला रहने लगा। पिता बोले- बेटे का इलाज चल रहा था लड़के के पिता के मुताबिक, बेटे का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि किशोर को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह और परिवार में चल रहे विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी बोले- घटना से संबंधित जानकारी मोबाइल फोन में होने की संभावना है। लेकिन, आरोपी अपने मोबाइल का पासवर्ड बता नहीं रहा है। फिलहाल, कार्रवाई की जा रही है। …………. इससे संबंधित खबर पढ़िए… कारोबारी के इकलौते नाबालिग बेटे ने मां की हत्या की:लखनऊ में 4 महीने बाद मिलने आया था; रिंच मारकर सिर फोड़ा, लाश के पास बैठा रहा लखनऊ में गुरुवार रात कपड़ा कारोबारी के 17 साल के बेटे ने अपनी 42 साल की मां की हत्या कर दी। उसने रिंच मारकर सिर फोड़ दिया। इससे मां की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आरोपी बेटा अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसने अपना जेंडर भी बदलवा लिया था। वारदात के बाद उसने खुद पुलिस को कॉल कर कहा- मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है। इसके बाद वह मां की लाश के पास बैठा रहा। उस वक्त पिता दुकान पर थे। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    13 साल छोटा देवर भाभी संग फंदे पर लटका:बेटे ने खिड़की से मां-चाचा को देखा, हरदोई में 12 साल पहले शादी हुई थी
    Next Article
    दिव्या मित्तल के सवाल पर चुप्पी साध गईं अनुप्रिया पटेल:अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक में बोलीं- मछली की आंख की तरह लक्ष्य पर नजर रखें कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment