Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लिव-इन रिलेशनशिप पर बोले भागवत:इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होती, विवाह जीवन में अनुशासन लाता है

    12 hours ago

    1

    0

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विवाह जीवन में अनुशासन लाता है और धर्म व जिम्मेदारी का भाव पैदा करता है। इसके विपरीत लिव-इन रिश्तों में लोग जिम्मेदारी से बचकर केवल सुख चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इसके परिणाम क्या हैं? लोग जिम्मेदारी नहीं चाहते, सिर्फ खुशी चाहते हैं। जब तक मन करे साथ रहो और जब मन न करे तो अलग हो जाओ। इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होती। ऐसे रिश्तों के नतीजे पूरी दुनिया देख रही है। रविवार को हैदराबाद में विश्व मंगल्य सभा के समकालीन मातृत्व कार्यक्रम में बोलते हुए भागवत ने कहा कि समय के साथ बदलना भी भारतीय परंपरा का हिस्सा है। LGBTQ भी हमारे समाज का ही हिस्सा हैं आरएसएस प्रमुख ने कहा कि एलजीबीटीक्यू समुदाय पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे हमारे समाज का ही हिस्सा हैं और उन्हें हीन भावना से नहीं देखा जाना चाहिए। भागवत ने कहा कि ऐसे लोग भी हमारे समाज में मौजूद हैं। इनमें से कुछ जन्मजात होती हैं, जिन्हें प्रकृति तय करती है। ऐसे मामलों में न तो संबंधित व्यक्ति और न ही कोई दूसरा कुछ कर सकता है, क्योंकि वे जन्म से ही ऐसे होते हैं। वहीं, कुछ बाद में मानसिकता या शारीरिक झुकाव के कारण सामने आती हैं. उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया में ऐसे लोग मौजूद हैं तो यह नहीं कहा जा सकता कि भारत में ऐसा कभी नहीं रहा।हमारे समाज में भी ऐसे लोग पहले से मौजूद रहे हैं और हमारी परंपरा ने उनके अस्तित्व को स्वीकार किया है। परिवार में संवाद और मोबाइल अनुशासन पर जोर भागवत ने माता-पिता को मोबाइल फोन के इस्तेमाल में अनुशासन बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के बच्चों के सवालों के जवाब देने और परिवार से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए सदस्यों के बीच आपसी बातचीत बहुत जरूरी है। माता-पिता से बच्चों को डांटने के बजाय उन्हें समझें और प्यार से बातचीत करें। बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए उनके साथ समझदारी से पेश आना जरूरी है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें: हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को दिल्ली में कहा, 'आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। हमें आदेश देने की बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें हर बात के पीछे का तर्क समझाना चाहिए, न कि आदेश देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना के पार्क में मां-बेटी को डांस करने से रोका,VIDEO:निहंगों ने स्लीवलेस ड्रेस पर आपत्ति जताई, बोले- गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:धौली एक्सप्रेस में धुआं दिखते ही ट्रेन रोकी, बालासोर स्टेशन पर कोच अलग किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment