Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बाप और 17-साल के बेटे को कार ने रौंदा, मौत:गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे, मथुरा से शादी में शामिल होने आए थे

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में सड़क पार कर रहे पति-पत्नी और उनके 17 साल के बेटे को तेज रफ्तार XUV-700 कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एचपी पेट्रोल पंप के सामने सोमवार सुबह पौने 11 बजे हुआ। परिवार मथुरा का रहने वाला था। तीनों गाजियाबाद में एक परिजन की शादी में शामिल होने आए थे। हादसे की तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला... एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मथुरा के कोसीकलां निवासी हरलाल (54), उनकी पत्नी राजकुमारी (50) और 17 साल का बेटा तेजवीर गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में अपने परिजन की शादी में शामिल होने आए थे। तीनों 21 नवंबर को शादी में शामिल हुए थे। सोमवार को हरलाल, राजकुमारी और तेजवीर मथुरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान तीनों दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क पार करने लगे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। दंपती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि बेटे तेजवीर की मौत मैक्स अस्पताल में हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु कराया गया। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दामाद बोला- तीनों को पता नहीं था, एक्सप्रेसवे पर सड़क पार नहीं होती दामाद मदन ने पुलिस को बताया कि हादसे में उनके सास, ससुर और छोटे साले की मौत हुई है। तीनों को पता नहीं था कि एक्सप्रेसवे पर सड़क पार नहीं की जाती है। इसके लिए लोहे के फुटओवर ब्रिज या नीचे बने अंडरपास का इस्तेमाल करना होता है। लेकिन तीनों डिवाइडर फांदकर एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। एसीपी बोलीं- ड्राइवर की तलाश हो रही एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया- आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। -------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरपोर्ट पर बैग में खैनी-चूना मिलने पर हिरासत में लिया:आजमगढ़ के युवक ने 18 लाख जुर्माना भरा, बहरीन में 18 दिन तक कैद में रहा
    Next Article
    देवरिया से 14 इंस्पेक्टर गैर जिले भेजे गए:तीन थानों के प्रभारी भी बदले; 15 में से एक की कार्यमुक्ति बाकी, दूसरे जिलों से 18 इंस्पेक्टर आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment