Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘मां मुझे माफ करना… उसके बिना नहीं जी सकता’:झांसी में युवक ने स्टेट्स लगाकर सुसाइड किया,3 दिन बाद पटरी पर मिली लाश

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में गर्लफ्रेंड के धोखा देने पर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच दो साल से अफेयर था। जब युवक ने घर जाकर शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। सबके सामने कहा- मैं तुमसे प्यार नहीं करती। बात करना भी बंद कर दिया। इस धोखे को युवक सह नहीं पाया। 9 जुलाई की रात को घर से निकला। स्टेट्स लगाया- “सॉरी मां, मुझे माफ कर देना। मैं अच्छा बेटा नहीं बन पाया। मैं उसके बिना नहीं जी सकता।” 3 दिन से वह लापता था। रविवार को घर से 12 किलोमीटर दूर खजराहा बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर सुबह 5 बजे उसकी लाश मिली। पुलिस का कहना है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम 6 बजे परिजन को बॉडी सौंप दी गई। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए विकास कारपेंटर का काम करता था विकास रायकवार (25) प्रेमनगर के नगरा का रहने वाला था। उसके भाई आकाश रायकवार ने बताया- हम दो भाई, विकास और आकाश और एक बहन खुशबू हैं। तीनों की शादी नहीं हुई हैं। मेरा भाई विकास कारपेंटर का काम करता था। उसका लगभग दो साल से एक लड़की से अफेयर था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। उसने अपने घरवालों को भी इसके बारे में बताया था। भाई जो पैसे कमाता था, वो युवती पर खर्च कर देता था। मगर प्रेमजाल में फंसाकर युवती उसे धोखा दे रही थी। युवती के बातचीत बंद करने से भाई डिप्रेशन में था कुछ दिन पहले भाई लड़की के घर शादी के लिए बात करने गया था। उस समय वहां पर लड़की के घरवाले भी थे। लड़की ने अपने घरवालों के सामने शादी के लिए मना कर दिया। उसने कहा कि मैं तुमसे प्यार नहीं करती। इसके बाद बातचीत भी बंद कर दी। लड़कीके इस धोखे को मेरा भाई विकास बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह डिप्रेशन में चला गया। स्टेट्स देख तलाश में जुटे घरवाले आकाश ने आगे बताया- 9 जुलाई की रात लगभग 9 बजे भाई मां से कहकर गया कि एक घंटे में घूमकर आ रहा हूं। उसके बाद बहन ने फोन लगाया कि मां की तबीयत खराब है, दवाई लाओ तो दोस्त से दवाई घर भिजवा दी। फिर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घर नहीं आया तो तलाश शुरू की। रात 11:09 बजे उसने वाट्सएप पर एक स्टेट्स लगाया। जिसमें लिखा- सॉरी मां, मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन पाया। मैं उसके बिना नहीं जी सकता। मुझे माफ कर देना। ये स्टेट्स देखकर घरवालों ने तलाश तेज कर दी। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। जीआरपी थाने से आया कॉल रविवार को घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर खजराहा बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर सुबह विकास की लाश मिली। उसके पास मोबाइल भी मिला। जीआरपी ने देखा तो घरवालों को उसके फोन से सूचना दी। तब परिजन थाने पहुंच गए और शव की पहचान की। इसके बाद जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शाम लगभग 6 बजे शव परिजनों के हवाले कर दिया। भाई ने कहा- विकास की मौत की जिम्मेदार लड़की है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। उसने भाई को धोखा दिया। जिसकी वजह से मेरे भाई ने जान दी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें गोरखपुर में कपल से बदसलूकी, विरोध करने पर मारपीट, VIDEO:कार से देर रात घूमने निकले थे; होटल में जॉब करते हैं गोरखपुर में गुरुवार रात करीब 11:20 बजे कार से घूम रहे एक कपल से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ अभद्रता की, युवक के साथ मारपीट की और कार का शीशा भी तोड़ दिया। घटना कैंट थाना क्षेत्र के रामगढ़ताल रिंग रोड के पास की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में धान रोपाई पर मौसम की मार:1.3 लाख हेक्टेयर लक्ष्य चुनौती, बारिश की कमी से किसान परेशान
    Next Article
    मथुरा के 4 PCS अधिकारियों का तबादला:तीन SDM और सहायक नगर आयुक्त शामिल, नए अधिकारी भी मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment