Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैं मरना नहीं चाहता... कहकर टीचर ने जान दी:गोरखपुर में मरने से पहले VIDEO बनाया, बोला- BSA ऑफिस के क्लर्क और अधिकारी मौत के जिम्मेदार

    15 hours ago

    1

    0

    मेरा 16 लाख रुपया डूब चुका है। मैं बहुत परेशान हूं। मेरे पॉकिट में सुसाइड नोट है, उसे आप लोग पढ़ लीजिएगा। प्लीज, प्लीज.. मैं मरना नहीं चाहता हूं। मैं अपने बच्चों और पत्नी के लिए जीना चाहता हूं। एक पिता बच्चों के लिए क्या होता है, ये मुझे मालूम है। लेकिन मैं मजबूर हूं, मैं मजबूर हूं। मम्मी- पापा, भइया- भाभी मुझे माफ कीजिएगा। नौकरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए था। काश! मैंने यह पैसा बिजनेस में लगाया होता। मेरी मौत के जिम्मेदार बीएसए ऑफिस देवरिया के क्लर्क और अधिकारी हैं। यह बात गोरखपुर में मरने से पहले टीचर ने वीडियो बनाकर कही। जेब में 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा और कमरें फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा डेडबॉडी पंखे से लटक रही है। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। विस्तार से जानिए पूरी कहानी… कुशीनगर जिले रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह (37) अपने बड़े भाई अवधेश सिंह के यहां गोरखपुर के गुलरिहा में परिवार के साथ रहते हैं। वह तीन भाइयों में बीच के हैं। जबकि बड़े भैया विदेश में रहते हैं और छोटा भाई घर पर रहता है। कृष्ण मोहन सिंह के दो बच्चे हैं। बेटी आस्था 8 साल और बेटा आदित्य 6 साल का है। पत्नी का नाम गुड़िया है। देवरिया से लौटकर आए तो परेशान थे परिवार के लोगों ने बताया- कृष्ण मोहन करीब 2 साल से नौकरी भी नहीं कर रहे थे। नौकरी के लिए पत्नी के गहने भी गिरवी रखकर बैंक से कर्ज लेकर करीब 16 लाख रुपए विभाग के अधिकारियों को दे दिए थे। परिवार के लोगों ने बताया- शुक्रवार सुबह शिक्षक कृष्ण मोहन देवरिया में शिक्षा विभाग में गए थे। वहां पर अधिकारियों और क्लर्क ने काफी जलील किया। रुपए के लिए दबाव डाला। इसके बाद वो शाम को घर आए गए। यहां पर परिवार के साथ खाना खाने के बाद ऊपर कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग उन्हें उठाने गए तो गेट नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर भी कुछ दिखाई नहीं दिया। फिर दरवाजा तोड़ते ही वे सन्न रह गए। कमरे में कृष्ण मोहन को फंदे से लटका देख चींख पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फंदे से उतार कर एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दी। पत्नी बोली- मेरे पति को अफसरों ने मार दिया पति की मौत पर पत्नी गुड़िया ने कहा- मेरे पति को अफसरों ने मार दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा- सुसाइड नोट और वीडियो कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों और बाबुओं के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रॉपर्टी के लालच में MBA पास भाई की हत्या; 'दृश्यम' मूवी की तरह घर में लाश दफनाई, पुलिस को कहानियां सुना गुमराह करता रहा झांसी में MBA पास भाई के मर्डर केस की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी निकली। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बिल्कुल 'दृश्यम' मूवी जैसी स्क्रिप्ट तैयार की थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR:प्रयागराज में पॉक्सो एक्ट में हुआ केस, मुकुंदानंद का भी नाम
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में गोली मारी; 2 दिन पहले महिला से लूटी थी चेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment