Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने दो बेटियों को जहर देकर फंदा लगाया:लखीमपुर-खीरी में महिला-एक बेटी की मौत, सुसाइड नोट के लिए उठाया सादा कागज-पेन टेबल पर मिला

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर दिया। उसके बाद छोटी बेटी के साथ खुद एक रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। जबकि बड़ी बेटी फर्श पर तड़पती मिली। परिवाार के लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों फंदे पर झूली मां बेटी को मृत करार दे दिया। जबकि बड़ी बेटी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा, कमरे में मेज पर एक सादा पेपर और पेन रखा मिला है, जिससे माना जा रहा है कि मरने से पहले सुसाइड नोट लिखने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ लिख नहीं सकी। वारदात मैलानी थाना क्षेत्र के गांव काकोरी की है। अब समझिए पूरा मामला गांव काकोरी में विजेंद्र कुमार रहते हैं। परिवार में पिता दाताराम विश्वकर्मा और पत्नी फूलकुमारी (50) और दो बेटियां निमिशा (19) के अलावा कंचन (23) हैं। एक बेटे पवन की एक महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पवन की पत्नी दो बच्चों के साथ विजेंद्र के साथ में ही रहती है। विजेंद्र के गांव में दो मकान हैं। एक मकान में पूरा परिवार रहता है जबकि गली के उस पार बना दूसरा मकान इस समय खाली था। बताया जाता है कि आज सुबह 9 बजे तक सबकुछ सामान्य था। विजेंद्र के छोटे भाई नृपेंद्र ने बताया- सुबह भाई विजेंद्र खेत गए थे। उसके बाद करीब 11 बजे तक घर में कोई हलचल नहीं हुई। विजेंद्र की बहू अपने बच्चों के साथ छत पर थी। इसी दौरान फूलकुमारी सामने वाले मकान में दो बेटियों के साथ चली गईं। पुलिस के मुताबिक, घर के हालत देखकर ऐसा लगता है कि फूलकुमारी ने पहले निमिशा और कंचन को जहर दिया। उसके बाद निमिशा को चारपाई की रस्सी के सहारे पंखे के कुंड से लटकाया। उसके बाद खुद भी जहर खाकर रस्सी के दूसरे छोर से खुद फंदा बनाकर लटक गई। जबकि बड़ी बेटी कंचन की जहर खाने के बाद हालत बिगड़ गई। वो फर्श पर तड़पती मिली। नृपेंद्र ने बताया कि पुराने घर पर आवाज लगाई तो बहू ने बताया कि घर में कोई नहीं है। सभी लोग सामने वाले मकान गए हैं। उस मकान में गया तो आंगन के पास फर्श पर भतीजी कंचन तड़प रही थी। ये देखकर होश उड़ गए। अंदर गया तो दूसरे कमरे में निमिशा और भाभी फंदे पर लटकी थी। नृपेंद्र ने शोर मचाया तो पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फूलकुमारी और निमिषा को मृत घोषित कर दिया, जबकि कंचन का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घर की तलाशी में कमरे से एक सादा कागज और उसपर पेन रखा मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला या कंचन में से कोई सुसाइड नोट लिखना चाहता था, लेकिन वह उसे लिख नहीं पाई। परिवार वालों का कहना है कि बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले परिवार के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। विजेंद्र के बुजुर्ग पिता दाताराम ने बताया- घर में कल शाम को मोबाइल को लेकर झगड़ा भी हुआ था। बेटियां और बहू के ज्यादातर समय मोबाइल चलाने से विजेंद्र नाराज था। उसने मोबाइल छीनकर बक्से में बंद कर दिया था। इसे लेकर भी परिवार में झगड़ा हुआ था। लेकिन इतनी छोटी बात पर कोई इतना बड़ा कदम कैसे उठा लेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक तनाव और मानसिक अवसाद से जुड़ा लग रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूरनपुर में भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील का विरोध:किसानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, पुलिस से नोकझोंक
    Next Article
    Vijay Rashmika Wedding Look: शाही शादी में सिर से लेकर पांव तक सोने से लदे थे रश्मिका-विजय, जानें इस 'रॉयल लुक' की खासियत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment