Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूरनपुर में भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील का विरोध:किसानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका, पुलिस से नोकझोंक

    3 hours ago

    1

    0

    पूरनपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के किसानों ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया, जिसके चलते पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसानों द्वारा पुतला दहन की पूर्व चेतावनी के मद्देनजर पूरा नगर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। प्रशासन अलर्ट मोड पर था और पुतला दहन रोकने के लिए पूरनपुर, सेहरामऊ, माधोटांडा और घुंघचिहाई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया भी मौके पर मौजूद रहे। तहसील परिसर में पुतला दहन को लेकर किसान संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसान नहीं माने और तहसील से पैदल मार्च करते हुए सिरसा चौराहे की ओर बढ़ गए। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे केवल अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला जलाएंगे। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिससे पुतलों के कपड़े फट गए। किसानों ने बचे हुए अवशेषों में ही आग लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील से देश के किसानों की आय और स्थानीय बाजारों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्ज माफी और किसान-हितैषी नीतियां लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैक गियर में खड़ी कार को टक्कर मारी:घटना का CCTV आया सामने, गाड़ी के परखच्चे उड़े
    Next Article
    मां ने दो बेटियों को जहर देकर फंदा लगाया:लखीमपुर-खीरी में महिला-एक बेटी की मौत, सुसाइड नोट के लिए उठाया सादा कागज-पेन टेबल पर मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment