Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने दो बेटियों को जहर देकर सुसाइड किया:लखीमपुर-खीरी में महिला-एक बेटी की मौत, दूसरी बेटी की हालत गंभीर

    5 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काकोरी में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को पहले जहर दे दिया और उसके बाद खुद भी जहर खाकर फांसी लगा ली। इस दर्दनाक घटना में मां और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। काकोरी गांव निवासी फूलकुमारी (पत्नी विजेंद्र कुमार) ने अपनी दोनों बेटियों निमिषा और कंचन को जहर दे दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी जहर खा लिया और कमरे में फांसी लगा ली। बताया जाता है कि जब घर के अन्य लोगों को काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। कमरे में फूलकुमारी और उनकी पुत्री निमिषा फंदे से लटकी हुई थीं, जबकि दूसरी बेटी कंचन जमीन पर बेसुध पड़ी हुई थी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फूलकुमारी और निमिषा को मृत घोषित कर दिया, जबकि कंचन की हालत गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। मौके से कागज और पेन भी मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला शायद सुसाइड नोट लिखना चाहती थी, लेकिन वह उसे लिख नहीं पाई। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले परिवार के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक आघात के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल कंचन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक तनाव और मानसिक अवसाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 16 नई स्कॉर्पियो:एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, समय पर फरियादियों तक पहुंच सकेंगे
    Next Article
    बसपा विधायक उमाशंकर के ठिकानों पर रेड जारी:बलिया में तीसरे दिन दस्तावेज खंगाले जा रहे, किसी के आने जाने पर पाबंदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment