Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 16 नई स्कॉर्पियो:एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, समय पर फरियादियों तक पहुंच सकेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक हाईटेक और तेज बनाने के लिए आज 16 नई यूपी 112 गाड़ियों (स्कॉर्पियो) की सौगात मिली है। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसएसपी ऑफिस से इन सभी नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें एसपी ट्रैफिक मुहम्मद अकमल, एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ सिटी आशुतोष शिवम शामिल थे। घटनास्थल पर जल्द पहुंचेगी पुलिस इस नई खेप के शामिल होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन गाड़ियों के बेड़े में आने से पुलिस का रेस्पॉन्स टाइम काफी बेहतर होगा। अब किसी भी घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की ये नई स्कॉर्पियो गाड़ियां कम से कम समय में मौके पर पहुंच सकेंगी। इससे न केवल कानून व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि अपराधियों पर नकेल कसने में भी आसानी होगी। हादसों में घायलों को समय पर मिलेगी मदद इन नई गाड़ियों का सबसे बड़ा फायदा सड़क दुर्घटनाओं के दौरान देखने को मिलेगा। अक्सर समय पर इलाज न मिलने के कारण घायलों की स्थिति गंभीर हो जाती है, लेकिन अब तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से लैस ये गाड़ियां घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने और राहत देने में मददगार साबित होंगी। बरेली की जनता की सुरक्षा के लिहाज से इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में युवक ने लगाया उत्पीड़न का आरोप:ठेला लगाने से रोका, एसएसपी से शिकायत की
    Next Article
    मां ने दो बेटियों को जहर देकर सुसाइड किया:लखीमपुर-खीरी में महिला-एक बेटी की मौत, दूसरी बेटी की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment