Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा विधायक उमाशंकर के ठिकानों पर रेड जारी:बलिया में तीसरे दिन दस्तावेज खंगाले जा रहे, किसी के आने जाने पर पाबंदी

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के बलिया स्थित विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। रसड़ा विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक बने उमाशंकर सिंह के नगरा थाना क्षेत्र स्थित खनवर आवास, रसड़ा के छितौनी स्थित होटल स्काई, प्लांट और फार्म हाउस पर आईटी टीम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है। इसके अतिरिक्त, बसपा विधायक के करीबी नरहीं थाना क्षेत्र के दौलतपुर में प्रवीण सिंह और गुलाटी दास के मठिया में भूपेंद्र सिंह के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीमें मौजूद हैं। आयकर विभाग की टीमें इन सभी जगहों पर महत्वपूर्ण कागजात, फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाल रही हैं। सुरक्षा कारणों से, जिन स्थानों पर आईटी टीम मौजूद है, वहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। पैतृक गांव खनवर में आलीशान फार्म हाऊस,रसड़ा में होटल बसपा विधायक उमाशंकर के पैतृक गांव खनवर में आलीशान फार्महाउस है। करीब तीन बीघे से अधिक एरिया में फैले महल सरीखे भवन में करीब पांच सौ से अधिक लोगों की बैठने की व्यवस्था युक्त हाल है। तीन मंजिला आलीशान भवन के बाउंड्री वाल के अंदर बाग, पार्क सहित विभिन्न संसाधन है।यहां हेलीकाप्टर लैण्डिंग की भी व्यवस्था है। खनवर गांव में ही उमाशंकर सिंह का प्लांट है। रसड़ा के छितौनी में उमाशंकर सिंह का भव्य होटल स्काई है। वहीं, जिला मुख्यालय के बहादुर में बसपा विधायक का तीन मंजिला आवास है। लखनऊ के गोमती नगर में भी बसपा विधायक का आवास है। वहीं, सोनभद्र में छात्र शक्ति इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी का ऑफिस है। जो सड़क निर्माण से जुड़ा कार्य करती है। उमाशंकर की पत्नी पुष्पा सिंह सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण से जुड़े कार्य करती है। खुले दिल से मदद करने की छवि बसपा विधायक अक्सर लोगों की मदद करते देखे जाते हैं। गरीब बेटियों की शादी सहित विभिन्न कार्यों में मदद करते हैं। 2012 में 251 लड़कियों का विवाह तथा 2016 में 351 जोड़ों का सामूहिक विवाह बसपा विधायक ने कराया था। लगातार तीसरी बार विधायक हैं उमाशंकर यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह अकूत संपत्ति के मालिक हैं।बलिया के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनवर गांव निवासी तथा बलिया के रसड़ा विधान सभा से लगातार तीसरी बार विधायक उमाशंकर सिंह की शिक्षा बलिया से हुई।छात्र राजनीति में कदम बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज से छात्र संघ का चुनाव लड़ने से हुई वे महामंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2000 में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसी जीत के साथ, उमाशंकर सिंह का राजनैतिक सफर आगे बढ़ा।इस दौरान 2009-10 में उमाशंकर सिंह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी खोली और व्यवसाय में रम गए। लेकिन राजनीति से दूर नहीं हुए। इसी दौरान 2011 में उमाशंकर सिंह बसपा सुप्रीमो मायावती के संपर्क में आए और बसपा ज्वाइन कर ली। 2012 में बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।वह 2017 के चुनाव में फिर से इसी सीट से मैदान में उतरे और लगातार दूसरी जीत अपने नाम की। 2022 के चुनाव में वह बीएसपी के टिकट पर तीसरी बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे। पति से ज्यादा अमीर उमाशंकर की पत्नी बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से उमाशंकर सिंह विधायक हैं। वह करोड़ों के मालिक हैं, जबकि चल संपत्ति में उनकी पत्नी उनसे भी ज्यादा अमीर बताई गई हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान उमाशंकर द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 2012 में उनकी संपत्ति 20 करोड़ 75 लाख 63 हजार 588 रुपये थी। पांच साल में उमाशंकर की संपत्ति की तेजी से ग्रोथ हुआ। 2017 में उमाशंकर ने अपनी कुल संपत्ति 40 करोड़ 19 लाख 86 हजार 172 रुपये बताई थी। उमाशंकर के पास एक पिस्टल, एक राइफल और एक रिपीटर गन भी है। उमाशंकर और उनकी पत्नी के नाम कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि और वाणिज्यिक और आवासीय भवन भी है। इनकम टैक्स के अनुसार 2020-21 में उमाशंकर ने अपनी पत्नी पुष्पा सिंह की आय 74 लाख 08, 160 बताई गई थी। 2016-17 की बात करें तो उनकी आय एक करोड़, 50 लाख 30 हजार 592 रुपये बताई गई। 2017-18 में 57 लाख 64 हजार 579 रुपये, 2019-20 में उनकी आय एक करोड़ 50 लाख 28 हजार 420 रुपये और 2018-19 में तीन करोड़ 11 लाख एक हजार 482 रुपये हो हो गई थी। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 9,78,49,879.38 की चल संपत्ति भी है। शपथ पत्र में उमाशंकर ने अपनी पत्नी के पास 62 लाख 92 हजार 470 रुपये के सोने का भी जिक्र किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने दो बेटियों को जहर देकर सुसाइड किया:लखीमपुर-खीरी में महिला-एक बेटी की मौत, दूसरी बेटी की हालत गंभीर
    Next Article
    हाथरस में पानी की हौदी में मिला युवक का शव:सिकंदराराऊ में तीन दिन से लापता था व्यक्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment