Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नए सत्र का आगाज:650 से अधिक दाखिले, प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में मंगलवार को नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर में शुरू हुए इस सत्र में अब तक 650 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। छात्रों के बढ़ते रुझान को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि कई पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटें भर चुकी हैं। बीएससी एग्रीकल्चर, बीसीए और एलएलएम में सभी सीटें पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि बीए में 135 से अधिक, बीएससी में 70 से अधिक, बीकॉम में 35 से अधिक, बीएससी एग्रीकल्चर में 120 और बीसीए में 95 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। परास्नातक स्तर पर एलएलएम में 70 से अधिक सहित विभिन्न विषयों में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं दाखिला ले चुके हैं। कुलपति ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में कई नवाचार आधारित और आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनका उद्देश्य देवीपाटन मंडल के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है। नए शैक्षिक सत्र के साथ मंगलवार से बीसीए, बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर और एलएलएम की ओरिएंटेशन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, शिक्षण व्यवस्था और विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रो. सिंह ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विभिन्न विषयों में छह अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि अन्य विषयों के लिए चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षिक सत्र को व्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानंद सिंह सहित अन्य अधिकारी और संबंधित लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ा, कैशलेस इलाज शुरू होगा:₹500 से ₹600 हुआ दैनिक भत्ता, DM-MLA की मौजूदगी में लाइव प्रसारण देखा
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोग घायल:ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद कार टकराई, पति-पत्नी समेत मजदूर हुए घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment