Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ा, कैशलेस इलाज शुरू होगा:₹500 से ₹600 हुआ दैनिक भत्ता, DM-MLA की मौजूदगी में लाइव प्रसारण देखा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े दो अहम फैसले लिए हैं। अब पीआरडी जवानों को ड्यूटी के लिए प्रतिदिन 600 रुपए भत्ता मिलेगा। पहले यह राशि 500 रुपए थी। इसके साथ ही पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उन्नाव के विकास भवन सभागार में किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने की। मोहान विधायक ब्रजेश रावत भी मौजूद रहे। भत्ते में 100 रुपए की बढ़ोतरी कार्यक्रम में अधिकारियों और बड़ी संख्या में पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन लाइव सुना। सरकार के फैसले के तहत ड्यूटी भत्ते में प्रतिदिन 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे नियमित रूप से ड्यूटी करने वाले जवानों की आय में सीधा इजाफा होगा। जवानों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। जवानों और आश्रितों को कैशलेस इलाज मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू होने से पीआरडी स्वयंसेवकों के साथ उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को भी इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे बीमारी या उपचार के दौरान होने वाले खर्च का आर्थिक बोझ कम होगा और जवानों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। डीएम ने कहा- जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएं जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सरकार के फैसलों पर पीआरडी जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान कानून-व्यवस्था और विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सभी जवान अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और गंभीरता से निर्वहन करें। विधायक ने फैसलों को बताया महत्वपूर्ण मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने भी सरकार के फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी और कैशलेस चिकित्सा सुविधा से पीआरडी जवानों और उनके आश्रितों को सीधा लाभ मिलेगा। दोनों फैसले जवानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उनके कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मुस्लिम लड़की ने हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी की:बोली- बुर्के में घुटन होती थी, भगवान की पूजा करने पर शौहर पीटता था
    Next Article
    मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नए सत्र का आगाज:650 से अधिक दाखिले, प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment