Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां से अवैध संबंध पर बुजुर्ग की हत्या की:छप्पर में आपत्तिजनक हालत में देखा था, सिर पर मारी थी ईंट

    15 hours ago

    1

    0

    हरदोई में संडीला पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 फरवरी को ग्राम मीतौ में हुकुम सिंह नामक वृद्ध का शव उनके खेत के छप्पर में चारपाई पर मिला था। उनके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के पुत्र रंजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अमन और उसकी मां जमुना देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अमन ने स्वीकार किया कि मृतक हुकुम सिंह का उसकी मां जमुना देवी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 11 फरवरी की सुबह, अमन ने दोनों को छप्पर में आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिससे वह आक्रोशित हो गया। उसने पास पड़ी ईंट से हुकुम सिंह के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद, मां-बेटे ने शव को रजाई से ढक दिया और मौके से फरार हो गए ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट बरामद कर ली है। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल, सौरभ मलिक और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनएचएम संविदाकर्मियों का दो माह से वेतन अटका:पोर्टल बदलने से भुगतान में हो रही देरी, कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
    Next Article
    रायबरेली में मनरेगा बचाओ पदयात्रा का आयोजन:कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने ऊंचाहार में की शिरकत, कहा- सरकार मनरेगा खत्म करना चाहती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment