Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई जाने की बात कहकर निकला किशोर बरामद:पुलिस ने ननिहाल से खोजकर परिजनों को सौंपा, पत्र लिखकर घर से निकला था

    20 hours ago

    1

    0

    संत कबीर नगर पुलिस ने मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकले 14 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालक को उसके ननिहाल से खोजा और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने खलीलाबाद कोतवाली में 14 फरवरी को बालक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, गौसपुर स्थित किराए के कमरे से 14 वर्षीय बालक 12 फरवरी को शाम करीब 4 बजे गायब हो गया था। बालक के कमरे से एक पत्र भी मिला, जिसमें उसने लिखा था कि वह अब पढ़ाई नहीं कर पाएगा और मुंबई कमाने जा रहा है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। संत कबीर नगर पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम ने मिलकर कार्रवाई की। 16 फरवरी को बालक को उसके मामा के घर ग्राम रक्शा, थाना मेहदावल से सकुशल बरामद कर लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। बालक को बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, कांस्टेबल बलराम यादव कोतवाली खलीलाबाद, कांस्टेबल शिवम सिंह, कांस्टेबल अरुण मद्धेशिया एसओजी टीम और कांस्टेबल ज्ञान सिंह सर्विलांस टीम शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में किसानों ने बिजलीघर का घेराव किया:जर्जर लाइनों और बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल, हिंदूवादी नेताओं का हंगामा:गोकशी बताकर नारेबाजी की, ADM-DCP के साथ पहुंची पुलिस फोर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment