Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई के चेंबूर में 20 बिल्लियों की मौत:सिर पर चोट के निशान मिले; मारने वाले की जानकारी देने पर ₹50 हजार का इनाम

    3 hours ago

    1

    0

    मुंबई के चेंबूर इलाके में कई आवारा बिल्लियां और उनके बच्चे मरे और घायल हालत में मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया (PETA India) ने बिल्लियों को मारने वाले की जानकारी देने वाले को ₹50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। कई बिल्लियों के सिर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। 3 सितंबर को चार बिल्लियां मरी मिलीं रुबीना अब्दुल मलिक पठान पिछले 5-6 साल से इलाके में आवारा बिल्लियों को खाना खिलाने और उनका इलाज कराने में मदद करती हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर को उन्हें इलाके में चार बिल्लियां मरी मिलीं। इसके तीन दिन बाद 6 सितंबर की सुबह वह शनि मंदिर के पास बिल्लियों को खाना खिलाने पहुंचीं। वहां उन्हें एक बिल्ली और उसका बच्चा खून से लथपथ मिला। दोनों के सिर पर चोटें थीं। घाव देखकर आशंका जताई गई कि उन्हें किसी भारी या धारदार वस्तु से मारा गया था। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव रुबीना ने मदद के लिए पेटा इंडिया और अन्य पशु कल्याण संगठनों से संपर्क किया। संगठन की सलाह पर 6 सितंबर को मिली दोनों बिल्लियों के शवों को पोस्टमार्टम और आगे की जांच के लिए परेल के एक पशु अस्पताल भेजा गया। पूजा श्रीवास्तव की मदद से रुबीना ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पेटा इंडिया ने पुलिस से मामले में तेजी से कार्रवाई करने और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने की मांग की है। ------------ ये खबर भी पढ़ें… नंदनकानन पहुंचे ओडिशा के जंगल से मिले 5 बेबी ओरंगुटान:भारत में नहीं पाए जाते, इन्हें जिंदा रखना चुनौती; तस्करी करके लाने की आशंका ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल में मंगलवार सुबह मिले 5 नन्हे ओरंगुटान का रहस्य गहरा गया है। दरअसल ये भारत में नहीं पाए जाते हैं, इसलिए पूरी आशंका है कि इन्हें तस्करी कर यहां लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 5 हजार स्कूल बंद:यूपी के बाराबंकी में घर बहे, बरेली में मंदिर डूबा, MP-राजस्थान में बारिश थमी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल कंटेंट पर केंद्र से जवाब मांगा, कहा- बच्चों के लिए फायरवॉल जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment