Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई से लौटे युवक की घर पहुंचने से पहले मौत:बहराइच में रेलवे ट्रैक पर हादसा, बेटे से मिलने घर लौटते समय गई जान

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मुंबई में मजदूरी कर परिवार चलाता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटने की जानकारी परिजनों को दी थी। परसा अगैय्या गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र राम गोपाल मुंबई में मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले फोन कर घर आने की बात कही थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह रेलवे पटरी के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बनारस की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शादी करीब आठ साल पहले हुई घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई। ग्रामीणों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, कृष्ण कुमार की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उनका एक बच्चा भी है। ग्रामीणों ने बताया कि संभवतः वह कान में ईयरफोन लगाए हुए रेलवे पटरी के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी वजह से उन्हें ट्रेन के आने का पता नहीं चल सका और यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर के नए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने संभाला पदभार:कोषागार में चार्ज लिया, बोले- कानून व्यवस्था और जन कल्याण प्राथमिकता
    Next Article
    MLC चुनाव में निर्दलीय बढ़ा सकते हैं भाजपा-सपा की मुश्किलें:भाजपा स्नातक और सपा स्नातक-शिक्षक MLC प्रत्याशी कर चुकी है घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment