Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MLC चुनाव में निर्दलीय बढ़ा सकते हैं भाजपा-सपा की मुश्किलें:भाजपा स्नातक और सपा स्नातक-शिक्षक MLC प्रत्याशी कर चुकी है घोषित

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों के लिए चुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय भी लंबे समय से जोर मार रहे हैं। ऐसे में वे भाजपा और सपा प्रत्याशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। सभी निर्दलीय दावेदार जोरशोर से ताल ठोक रहे हैं। भाजपा लगभग तीन महीने पहले आगरा स्नातक खंड MLC प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है। शिक्षक MLC प्रत्याशी के नाम पर मंथन चल रहा है। वहीं, सपा स्नातक-शिक्षक MLC प्रत्याशियों की घोषणा लगभग एक साल पहले कर चुकी है। पहले जानिये भाजपा प्रत्याशी के बारे में भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। आगरा स्नातक खंड से एक बार फिर MLC डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह को ही मौका दिया है। पार्टी ने आगरा स्नातक खंड MLC चुनाव के लिए उन्हें फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह न सिर्फ पार्टी बल्कि अपने वोटरों के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (MLC) चुनाव में स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए थे। डा.मानवेंद्र प्रताप सिंह को 40070 वोट मिले थे। जबकि निवर्तमान MLC और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा.असीम यादव को 33975 वोट मिले थे। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी डा. मानवेंद्र सिंह 6095 वोटों से आगे रहे थे। MLC मानवेंद्र प्रताप सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी रहे हैं। अलीगढ़ के एचबी इंटर कॉलेज में शिक्षक भी हैं। सपा ने इन प्रत्याशियों पर जताया भरोसा सपा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एटा के शशांक यादव को अक्टूबर 2025 में ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शशांक यादव का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से है, उनके पिता और भाई विधायक रह चुके हैं। उनके पिता अनिल कुमार सिंह यादव निधौली कलां से और भाई अमित गौरव यादव मारहरा से विधायक रहे हैं। वहीं, सपा आगरा-अलीगढ़ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक MLC चुनाव के लिए डा. प्रकाश चंद्र गुप्ता को अक्टूबर 2025 में ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। डा. गुप्ता मथुरा के राजकीय इंटर कॉलेज से प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुए हैं। मूलरूप से एटा जिले के गांव में रहने वाले डा. गुप्ता वर्तमान में आगरा के आवास विकास, सेक्टर-16 के रहते हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। सपा ने उन्हें वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से मैदान में उतारा है। वे कभी औपचारिक रूप से राजनीति में नहीं रहे, लेकिन पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी उनके गुरु रहे हैं। उन्हीं के माध्यम से मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई और फिर लगातार संपर्क बना रहा। ये निर्दलीय प्रत्याशी ठोक रहे ताल भाजपा से अंबरीश पाल सिंह कर रहे थे तैयारी आगरा स्नातक खंड से भाजपा से टिकट पाने के लिए कई लोग कतार में थे। वे शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में थे और टिकट की जुगाड़ भी लगा रहे थे। आरबीएस मैनेंजमेंट टेक्निकल कैंपस के पर्यवेक्षक अंबरीश पाल सिंह भी टिकट की लाइन में लगे थे। वे तो पहले से ही प्रत्याशी के रूप में प्रचार भी कर रहे थे। मगर, पार्टी ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा करते हुए डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। अब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल राज भी लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहे। मगर, डा. मानवेंद्र प्रताप की टिकट होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हालांकि कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। राहुल राज दावेदार के रूप में मैदान में डटे हुए हैं। निर्वाचन कार्यक्रम आगरा खंड में ये जिले शामिल आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल 12 जिलों आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज में आयोजित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई से लौटे युवक की घर पहुंचने से पहले मौत:बहराइच में रेलवे ट्रैक पर हादसा, बेटे से मिलने घर लौटते समय गई जान
    Next Article
    सुलतानपुर में राजस्व निरीक्षक पर गृहकर-जलकर में हेरफेर का आरोप:पूर्व सभासद ने डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की, पालिका को करोड़ों का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment