Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल रखने पर बहु की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार:गोरखपुर में 6 फीट गहरे गड्ढे में बॉडी दफनाई, बॉयफ्रेंड से बात करने के शक में किया मर्डर; पति पहले ही जेल में बंद

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पत्नी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के साथ सास-ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला 25 दिसंबर 2025 का है। जब श्याम नारायण के पुत्र अर्जुन ने पत्नी खुशबू की हत्या कर दी थी। उसने डेडबॉडी को घर के पीछे लगभग छह फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया था। पुलिस ने घर के पीछे खुदाई कर खुशबू का शव बरामद किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने का शक था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी। अर्जुन ने पत्नी के लापता होने का नाटक किया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। शक के आधार पर पूछताछ के दौरान पूरी बात सामने आई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के पिता श्यामनारायण और मां रमावती उर्फ तारा को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल जारी है। मामला बेलघाट थाना क्षेत्र के बेइली कुंड गांव का है। 2 तस्वीरें देखिए... अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए- बेलघाट के बेईली कुंड निवासी अर्जुन पुत्र श्याम नारायण लुधियाना में मजदूरी करता है। 21 दिसंबर को उसने अपनी 25 वर्षीय पत्नी खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पिछले हिस्से में छह फीट गहरा गड्ढा खोदा। फिर उसमें डेडबॉडी को दफना दिया। अर्जुन ने अपने पिता और अन्य घरवालों को बताया कि खुशबू बिना बताए घर से कहीं चली गई है। खुशबू के मायके और ससुराल वाले उसे खोजते रहे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अर्जुन के पिता श्याम नारायण बेलघाट पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी बहू पिछले 4 दिन से गायब है। वह मिल नहीं रही है। मुझे शक है कि मेरे बेटे ने ही उसे मार डाला है। आरोपी पति का कबूलनामा पुलिस ने अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि मैं और मेरी पत्नी घर पर अकेले थे। उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मैंने उसका शव नदी में बहा दिया है। पुलिस ने कहा- उस नदी के पास ले चलो। आरोपी पुलिस को गांव के बाहर एक नदी के किनारे लेकर पहुंचा। पुलिस ने पूछा कि नदी में कहां पर खुशबू का शव फेंका, वह जगह बताओ। यहां करीब 2 घंटे तक आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। शक होने पर पुलिस ने उसे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बताया कि मैं 17 नवंबर को लुधियाना से घर आया था। इस दौरान मैंने देखा कि खुशबू के पास एक मोबाइल है। इसके बारे में उसने मुझे नहीं बताया था। वह मोबाइल मुझसे छिपाकर रखती थी। इसी को लेकर मेरा उसका 21 दिसंबर की रात करीब 11 बजे झगड़ा हुआ। घर में मैं और मेरी पत्नी ही थी। मैंने उसे गला दबाकर मार दिया। फिर दफना दिया। पुलिस ने दोपहर करीब 3 बजे खुदाई कराई तो अंदर लाश मिली। 2 साल पहले शादी हुई थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंधों के शक में आरोपी पति ने पत्नी की हत्या की है। करीब 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं है। महिला के मां-बाप का निधन हो चुका है। बहन की हत्या की सूचना पर भाई और मायके के अन्य लोग थाने पहुंच गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सीडीआर देखकर डॉक्टर का छूटा पसीना:बोले- आवाज हमारी, वायरल ऑडियो पुराना... हिस्ट्रीशीटर से रिश्ते कबूले
    Next Article
    KAR vs J&K Final, Day 3 Live Score: 584 रन पर सिमटी जम्मू-कश्मीर की पारी, कर्नाटक की बल्लेबाजी जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment