Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का स्वागत:MLA शलभ मणि बोले- संगठन को समर्पित कार्यकर्ता मिला, JCB पर चढ़कर अभिनंदन स्वीकार किया

    16 hours ago

    2

    0

    देवरिया में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का भव्य स्वागत किया गया। रुद्रपुर मोड़ से भाजपा जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वागत यात्रा रुद्रपुर मोड़ से शुरू हुई और कचहरी चौराहा, दीनदयाल पार्क, सुभाष चौक, कोआपरेटिव चौराहा तथा पुरवा चौराहा होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। पुरवा चौराहे पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर पर सवार होकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है। पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने काली प्रसाद को संगठन का अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अध्यक्ष पद के चयन में भले ही कुछ समय लगा हो, लेकिन संगठन को काली प्रसाद के रूप में एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता मिला है। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने भी अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। जिला प्रभारी संतराज यादव और निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी माला पहनाकर नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। काली प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संगठन की मर्यादा, विचारधारा और सिद्धांतों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सुरेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, अंतर्यामी सिंह, मारकंडे शाही, राजेश कुमार मिश्रा, सज्जन मणि त्रिपाठी, ऋतु शाही, अजय कुमार दुबे, कृष्णनाथ राय, नरेंद्र मिश्रा पप्पू, प्रभाकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, गंगा सिंह कुशवाहा, अरविंद पांडे बबुना और निर्मला गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि की मांग की:जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 5 सूत्रीय मांगें रखीं
    Next Article
    मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे:कोहना में ग्रामीणों के जुटने पर हवाई फायरिंग करके भागे आरोपी, 5 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment