Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडी में सड़क से लेकर अंदर तक जाम:किसान 2 घंटे तक फंसे, आलू की आवक से बढ़ी समस्या

    14 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में इन दिनों आलू की भारी आवक के कारण सड़क से लेकर मंडी के अंदर तक भीषण जाम लग रहा है। सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी, जिससे आलू लेकर पहुंचे किसान घंटों तक फंसे रहे। किसान रात 3 बजे से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और घोड़ा-गाड़ियों से आलू लेकर मंडी पहुंचना शुरू कर देते हैं। यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहता है। बड़ी संख्या में वाहनों के आने और लोडिंग के लिए ट्रकों के पहुंचने से मंडी में जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को दोपहर 12 बजे से जाम लगना शुरू हो गया, जो मंडी के अंदर से लेकर बाहर सेंट्रल जेल चौराहे तक फैल गया। सातनपुर मंडी को एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी माना जाता है। फर्रुखाबाद में आलू का उत्पादन भी अच्छा होता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर यहां आते हैं। शनिवार को भी लगभग 100 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आलू मंडी पहुंचा था। जाम में फंसे किसानों ने बताया कि वे एक से दो घंटे तक फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। सड़क पर दोपहर 2 बजे के बाद जाम कुछ कम हुआ, लेकिन मंडी के अंदर शाम 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। मंडी प्रशासन ने वाहनों को निकालने के लिए दूसरा गेट खोला था। जाम का एक मुख्य कारण मंडी के अंदर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आड़े-तिरछे खड़ा होना भी बताया गया। जाम में फंसे ई रिक्शा चालक बलराम ने बताया वह मंडी में आलू लेने आए थे। करीब 2 घंटे से जाम में फंसे हैं अभी समय और लगेगा। गांव बेनी नगला से आलू लेकर आए मुकेश ने बताया वह सुबह 4:00 बजे ट्रैक्टर ट्राली से मंडी में आलू लेकर आ गए थे। 1 बजे ट्राली उनकी खाली हो गई थी। 2:30 बज रहे हैं डेढ़ घंटे से जाम में फंसे हैं। अभी समय और लगेगा। हरदोई जनपद के हरपालपुर से आए महावीर ने बताया मंडी में वह सुबह 3:00 बजे आलू लेकर आ गए थे। ट्रैक्टर ट्राली खाली होने के बाद वह निकालने लगी तो जाम में फंस गए। करीब 3 घंटे हो गए हैं जाम में फंसे हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में बारिश-आंधी:ओलावृष्टि से किसान चिंतित, खेतों में कटी फसल और सरसों को नुकसान की आशंका
    Next Article
    सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव शुरू:अध्यक्ष, महामंत्री समेत 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment