Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव शुरू:अध्यक्ष, महामंत्री समेत 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया

    16 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) के निर्वाचन सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक सहित कुल नौ प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र लिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट ने नामांकन पत्र लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बिंदु यादव एडवोकेट और महामंत्री पद के लिए राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने पर्चा लिया है। इसके अतिरिक्त, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक अनुभव) पद के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट और उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम अनुभव) पद के लिए आशुतोष देव पांडेय एडवोकेट ने भी नामांकन पत्र प्राप्त किए। कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ) पदों के लिए चंद्रकला गिरी एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट और रमन कुमार एडवोकेट ने पर्चा लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि नामांकन पत्र विक्रय की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026, मंगलवार निर्धारित है। प्रत्याशी 24 फरवरी को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल भी कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट, पवन कुमार सिंह एडवोकेट, चंद्रप्रकाश सिंह एडवोकेट, शांति वर्मा एडवोकेट और सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार सिंह पटेल एडवोकेट मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडी में सड़क से लेकर अंदर तक जाम:किसान 2 घंटे तक फंसे, आलू की आवक से बढ़ी समस्या
    Next Article
    जौनपुर में शुभम शुक्ला की हत्या का खुलासा:पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपियों को पकड़ा, चाकू बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment