Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में बारिश-आंधी:ओलावृष्टि से किसान चिंतित, खेतों में कटी फसल और सरसों को नुकसान की आशंका

    12 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले में सोमवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। मौसम में इस अचानक बदलाव के कारण कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ मूसलाधार वर्षा हुई। अनपरा क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम के इस बदले मिजाज से किसान चिंतित हैं। खेतों में काटकर रखी गई फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। यदि एक-दो दिन और बारिश जारी रहती है, तो सरसों की फसल बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। मुख्यालय सहित रेणुकूट, दुद्धी, बीजपुर, बभनी,म्योरपुर, अनपरा, शक्ति नगर सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में भी बारिश के असर देखने को मिला। अचानक हुए बारिश से खेतों में खड़ी चना और फूल ले रही अरहर (रहर) की फसल पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि अधिक पानी गिरने से इन फसलों के फूल झड़ सकते हैं, जिससे पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा। उमेश, हरिहर, इन्द्रेव, देव कुमार और नंदलाल जैसे किसानों ने बताया कि गेहूं के अलावा आम, महुआ और अरहर व सरसों जैसी अन्य फसलों को भी नुकसान हो सकता है। आम और महुआ के बौर तथा फूल रही अरहर व सरसों की फसलें विशेष रूप से प्रभावित हो सकती हैं। किसानों ने वर्षा के कारण ठंड बढ़ने की भी चिंता व्यक्त की है। फिलहाल, किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमिश्नर राजेश प्रकाश ने लालगंज तहसील का किया निरीक्षण:लंबित मामलों के निस्तारण का दिया निर्देश, भवन के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई
    Next Article
    मंडी में सड़क से लेकर अंदर तक जाम:किसान 2 घंटे तक फंसे, आलू की आवक से बढ़ी समस्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment