Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा के मुल्ला के खोड़ा में सुविधाओं का टोटा:ग्रामीणों ने पानी, श्मशान और बारातघर के लिए डीएम से गुहार लगाई

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के ग्राम छिकहरा के मजरा मुल्ला के खोड़ा में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर पेयजल की गंभीर किल्लत का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी और पानी की कमी से परेशान होकर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मुख्य मांगों में पेयजल पाइपलाइन बिछाना, सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम का निर्माण और सार्वजनिक कार्यों हेतु बारातघर की व्यवस्था शामिल है। महोबा सदर तहसील के इस मजरे में पिछले तीन सालों से पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें एक बाल्टी साफ पानी के लिए भी रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ती है। ग्रामीण जय कुमार ने बताया कि मजरे में एकमात्र हैंडपंप है, जो अक्सर खराब रहता है। मरम्मत के बाद भी अब भूजल स्तर गिरने से वह सूख गया है। दयावती वर्मा के अनुसार, वे एक महीने से अधिकारियों से शिकायत कर रही हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है। पेयजल के लिए महिलाओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनका पूरा दिन पानी ढोने में ही बीत जाता है। ग्रामीणों ने उन गलियों में तत्काल पाइपलाइन डालने की मांग की है जहां अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। पानी के अलावा, ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए जगह की कमी का भी गंभीर मुद्दा उठाया है। भूरा, परमे, कोमल और दयावती वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर पहले शवों का अंतिम संस्कार किया जाता था, उसे अब वन विभाग ने तारबंदी कर घेर दिया है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए कोई निश्चित जगह नहीं बची है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में एक मोक्षधाम के निर्माण की गुहार लगाई है। साथ ही, शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक बारातघर की कमी भी महसूस की जा रही है। ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में पहुंची पंचायत चुनाव सामग्री:त्रिस्तरीय चुनाव की आहट तेज, कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का किया पालन
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट के व्यापारी बोले- सुप्रीम कोर्ट को किया गुमराह:मेरठ में सेंट्रल मार्केट प्रकरण में लोकेश खुराना और आवास विकास के अधिकारियों पर FIR की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment