Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट के व्यापारी बोले- सुप्रीम कोर्ट को किया गुमराह:मेरठ में सेंट्रल मार्केट प्रकरण में लोकेश खुराना और आवास विकास के अधिकारियों पर FIR की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण के प्रकरण में आवास विकास परिषद के अधिकारियों और RTI एक्टिविस्ट लोकेश खुराना के खिलाफ व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने SSP को प्रार्थना पत्र देकर आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं लोकेश खुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट को किया गुमराह- व्यापारी SSP ऑफिस पहुंचे व्यापारियों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने व्यापारियों का आधिकारिक उत्पीड़न किया है और सरकार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से माननीय सुप्रीम कोर्ट को गुमराह कर आदेश प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 23 फरवरी को साक्ष्यों के साथ विधिक नोटिस भी प्रेषित किया गया। इसके साथ ही 24 फरवरी 2018 को फेस-रिलेटेड शो कॉज नोटिस जारी किया गया था, लेकिन आज तक उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। व्यापारियों का कहना है कि नोटिस का जवाब न देकर संबंधित अधिकारी अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करने के समान स्थिति में हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार कोर्ट को गुमराह कर नोटिस दिलवाने से व्यापारियों को आर्थिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने SSP से निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उच्चतम न्यायालय के समक्ष वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा के मुल्ला के खोड़ा में सुविधाओं का टोटा:ग्रामीणों ने पानी, श्मशान और बारातघर के लिए डीएम से गुहार लगाई
    Next Article
    बरेली जिला पंचायत बोर्ड बैठक में हंगामा:बिजली विभाग पर फूटा गुस्सा, सांसद बोले- दफ्तरों से तत्काल बाहर किए जाएं दलाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment