Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन:अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सीएम के नाम भेजा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर शिक्षा के अधिकार अधिनियम और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। संगठन के जिला प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ला, इंद्रपाल सिंह और लवलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को यह ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कई निजी स्कूल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि कई विद्यालयों में बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल, अलग शौचालय और सुरक्षित भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यह बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से सीधा समझौता है। अभिभावकों के आर्थिक शोषण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से महंगी पुस्तकें, कॉपियां और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। इसे उपभोक्ता अधिकारों का हनन और निष्पक्ष व्यापार सिद्धांतों के विपरीत बताया गया। पंचायत ने मांग की है कि अभिभावकों को अपनी पसंद की दुकान से सामग्री खरीदने की स्वतंत्रता दी जाए। साथ ही, विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। अभिषेक मिश्रा और अन्य सदस्यों ने प्रशासन से सभी विद्यालयों का तत्काल निरीक्षण कर दोषी संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं हुआ, तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में धुरंधर: द रिवेंज की होगी धुरंधर शुरुआत:75% से ज्यादा सीटें बुक; अगले 4 दिन का शो हाउसफुल
    Next Article
    यूक्रेन की हन्ना बोली-शिव पर भरोसा है युद्ध शांत होगा:संस्कृति के मंत्रों को जपा, कहा- 12 साल से वेद का अध्ययन कर रही; स्कूल भी खोला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment